अखिलेश यादव और आजम खान छोड़ देंगे MLA का पद! जानिए बड़ी वजह

By अंकित सिंह | Mar 12, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव संपन्न हो गए हैं। नतीजों में भाजपा ने शानदार जीत हासिल करते हुए अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ 273 सीटें जीती हैं। वहीं समाजवादी पार्टी अपने गठबंधन सहयोगियों के साथ 125 सीटों पर सिमट गई। हालांकि समाजवादी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करहल से जीतने में कामयाब हुए हैं। वहीं रामपुर से आजम खान ने जीत हासिल की है। सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे देंगे। इसके साथ ही खबर यह भी है कि आजम खान भी रामपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे। इसका मतलब साफ है कि दोनों सीटों पर आने वाले दिनों में उपचुनाव होंगे। 

इसे भी पढ़ें: केशव प्रसाद मौर्य को शिकस्त देने वाली पल्लवी पटेल कौन हैं ? जिनके खिलाफ सगी बहन ने किया था चुनाव प्रचार

अखिलेश यादव को 1,48,196 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को 80,692 वोट मिले हैं। करहल सीट को सपा का गढ़ माना जाता है। यादव को 60.12 फीसदी वोट मिले, जबकि बघेल को 32.74 फीसदी वोट मिले। आजमगढ़ से सांसद अखिलेश ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा है। करहल विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी संसदीय क्षेत्र का हिस्‍सा है जिसका प्रतिनिधित्‍व सपा संस्‍थापक और अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव करते रहे हैं। मुलायम ने अखिलेश के लिए चुनाव प्रचार भी किया था।आजम खान ने रामपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आकाश सक्सेना (हनी) को 55,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। आजम खान उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं नौ बार के विधायक रह चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

Dylan Sprouse और Barbara Palvin बने माता-पिता, लेबर डे पर घर आई नन्हीं राजकुमारी, पहली क्यूट तस्वीर वायरल!

SEBI ने Vinod Adani और 11 पक्षों को दी राहत, शेयरधारिता मामले में बंद की जांच

Rabi Campaign 2026: 10 राज्यों को 1,082 Crore Fund, Shivraj बोले- किसान हित ही एकमात्र Priority

अमेरिकन ड्रीम्स पर बड़ा ग्रहण: भारतीयों के लिए US Visa का इंतजार पहुंचा 346 दिन, टूरिस्ट और कारोबारियों के सामने क्यों गहराया संकट?