अखिलेश यादव का योगी पर हमला, काका नहीं रहे तो बाबा भी नहीं रहेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2022

पीलीभीत/ लखीमपुर खीरी (उप्र)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को दावा किया कि पहले और दूसरे चरण में सपा गठबंधन ने शतक लगा दिया और काका (काला कानून) नहीं रहे तो बाबा (मुख्यामंत्री योगी आदित्यंनाथ) भी नहीं रहेंगे, जनता उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का सफाया कर देगी। पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लखीमपुर में पिछले वर्ष तीन अक्टूबर को केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में हुई हिंसा में मारे गये किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि आजाद भारत में जलियांवाला बाग जैसी घटना लखीमपुर खीरी में हुई, लेकिन किसान पीछे नहीं हटे और आखिरकार केंद्र सरकार को तीन काले कानून वापस लेने पड़े। यादव ने दावा किया कि काका नहीं रहे तो बाबा भी नहीं रहेंगे। उन्होंने काका मतलब खुद ही समझाया- काला कानून। 

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: पंजाब की 117 सीटों पर, उत्तर प्रदेश की 59 सीटों पर रविवार को होगी वोटिंग

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने वोट के लिए काले कानून वापस लिए हैं, लेकिन इसे कभी भी ला सकते हैं। उन्होंने लखीमपुर खीरी हिंसा में आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा को जमानत मिलने का जिक्र करते हुए कहा कि जिन्हेंम जमानत मिली है वे (भाजपा) जनता की अदालत में अपनी जमानत खो देंगे। उन्होंने वादा किया कि लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र की हिंसा में मामले के अपराधियों को बचाने वालों के खिलाफ सपा की सरकार बनने पर कार्रवाई होगी। तराई क्षेत्र में गन्ना बकाये की चर्चा करते हुए अखिलेश यादव ने गन्ना किसानों से कहा, सत्ता में आने के बाद, सपा सरकार राज्य के बजट में किसानों की कोष निधि सुनिश्चित करेगी, ताकि 15 दिनों के भीतर (फसल बेचने के बाद) गन्ना फसल का भुगतान सुनिश्चित किया जा सके। इससे पहले पीलीभीत में अपने संबोधन में दिवंगत विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, हाल में दिवंगत पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद समेत कई नेताओं को याद करते हुए सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार झूठ बोल रही है और भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ और बड़े नेता बड़ा झूठ बोल रहे हैं और सबसे बड़े नेता सफेद झूठ बोल रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा