Sanjeev Kumar Death Anniversary: दो National Award जीतने वाले अभिनेता Sanjeev Kumar का 47 की उम्र में हुआ था निधन

By अनन्या मिश्रा | Nov 06, 2026

आज ही के दिन यानी की 06 नवंबर को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार का निधन हो गया था। वह एक ऐसे कलाकार थे, जिन्होंने अपने अभिनय के जरिए बड़े पर्दे पर एक ऐसी अमिट लकीर खींची, जिसको समय की धूल भी धुंधली नहीं कर पाई है। अभिनेता संजीव कुमार अपने हर किरदार में जान फूंक देते थे। उनका यह सफर जितना जादुई और सम्मोहक था, उतना ही ज्यादा संघर्ष भरा भी रहा था। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता संजीव कुमार के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

गुजरात के सूरत में 09 जुलाई 1938 को संजीव कुमार का जन्म हुआ था। उनका असली नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला था। वैसे तो वह गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते थे, लेकिन उनका परिवार बाद में मुंबई आकर बस गया था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत थिएटर से की थी।

इसे भी पढ़ें: Shakuntala Devi Birth Anniversary: मानव कंप्यूटर के नाम से फेमस थीं शकुंतला देवी, पलक झपकते ही हल कर देती थीं मुश्किल गणनाएं

फिल्मी सफर

साल 1960 में संजीव कुमार ने फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। संजीव कुमारी की बहुमुखी प्रतिभा ने उनको हर तरह के किरदार निभाने में माहिर बना दिया था। वह ड्रामा, कॉमेडी और गंभीर किरदारों जान फूंकना बखूबी जानते थे। फिर साल 975 में आई फिल्म 'शोले' में उन्होंने 'ठाकुर' का रोल निभाकर हर किसी के दिल में अपनी खास जगह बनाई थी। फिल्म आंधी में भी अभिनेता की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

इसके अलावा संजीव कुमार ने 'अंगूर', 'कोशिश', 'नमकीन', 'आंधी', 'त्रिशूल', 'संघर्ष' और 'खिलौना' जैसी फिल्मों में काम किया है। अभिनेता ने करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था और कई पुरस्कार भी जीते थे। इसमें दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी शामिल हैं।

लव लाइफ

अपनी एक्टिंग का सादगी से लाखों दिलों पर राज करने वाले अभिनेता संजीव कुमार असल जिंदगी में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी पर दिल हार बैठे थे। वह हेमा मालिनी का हाथ मांगने के लिए उनके घर भी गए, लेकिन अभिनेत्री की मां ने अपनी बिरादरी का हवाला देते हुए इस रिश्ते से इंकार कर दिया था।

इसके बाद संजीव कुमार इस कदर टूटे कि उन्होंने ताउम्र शादी न करने का फैसला कर लिया। वहीं संजीव कुमार ने खुद पर जान लुटाने वाली सुलक्षणा पंडित के प्यार को भी ठुकरा दिया था।

डेथ

वहीं 06 नवंबर 1985 को 47 साल की उम्र में अभिनेता संजीव कुमार ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

प्रमुख खबरें

Calcutta High Court ने KMC चुनाव अधिसूचना पर लगाई रोक

छठ और दीपावली की सुरक्षा पर CM Samrat Choudhary सख्त, अफसरों को दिए कड़े निर्देश

Tarun Tejpal को Supreme Court से झटका, 10 साल की सजा निलंबित करने की याचिका खारिज

राष्ट्रीय राजधानी में PM Modi से मिले Suryakumar Yadav, परिवार भी रहा मौजूद, बच्ची के भजन ने जीता दिल