अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा- किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2021

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। मुजफ्फरनगर में रविवार को हुई किसान महापंचायत का हवाला देते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती थी और आय तो दोगुनी नहीं हुई लेकिन महंगाई जरूर दोगुनी हो गयी। सपा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा ने किसानों के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि सपा किसानों के साथ खड़ी है। साथ ही सरकार से तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग भी उठाई। 

इसे भी पढ़ें: चुनावी साल में प्राइवेट शिक्षकों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, सरकारी शिक्षकों की तरह मिलेगी यह सुविधा

उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार इस बीमारी की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाएगी। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपने चाचा शिवपाल यादव की पार्टी के लिए सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लिए जसवंतनगर सीट छोड़ी हुई है। उनके नेताओं का भी ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार छोटे दलों के साथ गठबंधन किया जायेगा। उप्र में एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के सक्रिय होने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा प्रदेश है, यहां चुनाव के दौरान बहुत से लोग आएंगे।

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी