अखिलेश यादव का दावा, महाकुंभ में हजार से ज्यादा श्रृद्धालु लापता, प्रयागराज में अभी भी पोस्टर लगे हुए हैं

By अंकित सिंह | Mar 19, 2025

लोकसभा में पीएम मोदी के महाकुंभ वाले बयान पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि हम सभी को महाकुंभ और कुंभ बार-बार याद आता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारत सरकार ने महाकुंभ के आयोजन के लिए कितना बजट दिया। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सिर्फ यह व्यवस्था कर रहे थे कि वाहन कहां पार्क किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि लोगों को रोका जा रहा था, उन्हें सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें: महाकुंभ पर जैसे ही संसद में PM मोदी ने शुरू किया बोलना, विपक्ष ने किया वॉकआउट, अयोध्या के सांसद ने बताई वजह

नागपुर हिंसा पर यादव ने कहा कि जहां भी ऐसे दंगे होते हैं, भाजपा उसका फायदा उठाना चाहती है, सब कुछ भाजपा के इशारे पर होता है। सुनने में आ रहा है कि (छत्रपति शिवाजी महाराज) का तिलक पैर के अंगूठे से किया गया। उत्तर प्रदेश में डीएसपी का घर जला दिया गया, सरकारी गाड़ी जला दी गई। शाहजहांपुर में भाजपा के लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, सीतापुर में पत्रकार को गोली मार दी गई, इलाहाबाद में बेटी के साथ जो हुआ, उसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता, ये बड़े सवाल हैं।

प्रमुख खबरें

Finance Ministry की सख्त निगरानी, UPI मर्चेंट चार्ज का बोझ ग्राहकों पर नहीं डालने के निर्देश

हिंदी सेवा का अमित दृष्टांत

ट्रंप के 100 टैरिफ पर टूट पड़े भारत-चीन, हिला डाला अमेरिका!

Bihar के ईंट-भट्ठा संचालकों के लिए OTS योजना मंजूर, मूलधन चुकाने पर ब्याज होगा माफ