Akhilesh Yadav को लगा बड़ा झटका, दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकती है घर वापसी

By अंकित सिंह | Jul 15, 2023

2022 में उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भाजपा से इस्तीफा देने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। वह मऊ जिले के घोसी से विधायक थे। अखिलेश यादव के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने एक बयान में कहा कि चौहान ने अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को सौंप दिया है। सूत्रों ने कहा कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। अगर ऐसा होता है तो दारा सिंह चौहान की घर वापसी कही जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: इंदिरापुरम: जलजमाव से निजात के लिए सीवर-ड्रेनेज सिस्टम के पोस्टमार्टम की है जरूरत

योगी सरकार पर लगाया ता आरोप

चौहान 2017 से 2022 तक आदित्यनाथ कैबिनेट में वन, पर्यावरण और पशुपालन के कैबिनेट मंत्री थे। उन्होंने 12 जनवरी, 2022 को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। इसे सीएम योगी के लिए बड़ा झटका माना गया था। अपने त्याग पत्र में, चौहान ने तब कहा था कि वह भाजपा सरकार द्वारा पिछड़े वर्गों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार युवाओं को नजरअंदाज करने और पिछड़े वर्गों और दलितों के लिए आरक्षण को लेकर 'खिलवाड़' से परेशान हैं। तब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर चौहान को सामाजिक न्याय का सिपाही बताया था। चौहान ने अपना राजनीतिक करियर बसपा से शुरू किया और बाद में सपा में शामिल हो गये।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के धरने पर BJP भड़की, Ravi Shankar Prasad बोले- यह अराजकता की राजनीति

Treesa-Gayatri ने World Championship में पदक पक्का किया, चीन को हराया

Rahul Gandhi की धरना-छाप राजनीति क्या गुल खिलाएगी? LoP छात्रों का वास्तव में भला चाहते हैं या सिर्फ सुर्खियों में जगह चाहते हैं?

Punjab Bandh से थमी रफ्तार, बंदी सिंहों की रिहाई की मांग पर बाजार और सड़कें बंद