UP Election 2022 । नोएडा जाएंगे अखिलेश यादव सरकार, कहा- जो जाता है उसकी सरकार बनती है

By अंकित सिंह | Feb 03, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अखिलेश यादव का दावा है कि 10 मार्च के बाद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने नोएडा जाने का भी ऐलान कर दिया। अखिलेश सिंह यादव ने दावा किया कि वह नोएडा जाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि अंधविश्वास है कि जो CM नोएडा जाता है, वो चुनाव हार जाता है, लेकिन एक मान्यता ये भी है कि जो नोएडा जाता है उसकी भी सरकार बनती है। मैंने 2011 में नोएडा से साइकिल यात्रा शुरू की और सरकार बनाई। मैं फिर से वहां जा रहा हूं क्योंकि आने वाले समय में हमें सरकार बनानी है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक अंधविश्वास है कि नोएडा जाने वाला चुनाव हार जाता है। यही कारण है कि ना तो अखिलेश यादव और ना ही मायावती अपने कार्यकाल में नोएडा गए थे। हालांकि अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2011 में नोएडा से साइकिल यात्रा उन्होंने शुरू की थी और समाजवादी पार्टी की सरकार बनी थी इसलिए इस बार भी वह नोएडा जाएंगे। भाजपा भी अखिलेश और मायावती पर नोएडा नहीं जाने को लेकर तंज कसती रहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कार्यकाल में लगातार नोएडा आते रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी ने गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 5 सालों में नहीं हुआ कोई दंगा

अखिलेश ने कहा कि  किसान दुखी हैं कि इस बजट में भी उनके साथ धोखा हुआ। गरीब को महसूस ही नहीं हो रहा कि कोई बजट भी आया है। सरकार इसे अमृत बजट कह रही है, अगर ये अमृत बजट है तो इससे पहले सब जहर वाले बजट थे क्या? और सुना है कि डायमंड सस्ता हो जाएगा तो देखिए गरीबों का कितना ख्याल रखा है। उन्होंने कहा कि हम हैं सच्चे देशभक्त। नफरत फैलाने वाले और सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने वाले देशभक्त कैसे हो सकते हैं? उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि अंबेडकरवादियों को समाजवादी में शामिल होना चाहिए, क्योंकि हमें संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। अम्बेडकरवादियों को फिर से हमसे जुड़ने के लिए मैं अपील करता हूं। 

प्रमुख खबरें

UK Court ने छात्र की हत्या के दोषी विक्रम दिगवा की जेल सजा बढ़ाकर 25 साल की

Odisha के Ganjam में भूस्खलन से 5 और शव बरामद, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 7

Vijayapura Crime: कर्नाटक में अस्पताल के बाहर यासीन जुबेर की गोली मारकर हत्या

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी