योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, कहा- उत्तम प्रदेश को बनाया ‘‘हत्या प्रदेश’’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

फिरोजाबाद (उप्र)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को राज्य की भाजपा नीत सरकार पर उत्तर प्रदेश को ‘‘हत्या प्रदेश ’’ बनाने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि पुलिस झूठे मुकदमें बना रही है तथा निर्दोष लोग मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं। यादव ने शिकोहाबाद में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए यह बात कही । उन्होंने कहा, ‘‘आज बड़ी लड़ाई है। अन्याय सीमा से परे है। पुलिस झूठे मुकदमें लगा रही है। निर्दोष मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: हर मोर्चे पर विफल सरकार, जनता का ध्यान बंटाने के लिए किया कैबिनेट विस्तार: अखिलेश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है। ‘‘यह सरकार 110 करोड़ लोगों के लिए काम नहीं कर रही बल्कि 20 करोड़ लोगों के लिए काम कर रही है।’’ उन्होंने दावा किया सरकार के निर्णय खुद ही बता रहे है कि देश में मंदी की मार है। कम्पनियां बंद हो रही हैं। सभी क्षेत्रों में नौकरियां जा रही है। टेक्सटाइल हो या आटो मोबाइल सभी क्षेत्र नीचे जा रहे हैं। मेक इन इण्डिया का शो-फ्लाप हो गया है। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी