बुआ-बबुआ के आगे झुकी कांग्रेस, सात सीटों पर नहीं उतारेगी उम्मीदवार

By अंकित सिंह | Mar 17, 2019

यूपी में महागठबंधन से बाहर होने के बाद कांग्रेस ने सपा, बसपा और रालोद के खिलाफ सात सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला लिया है। प्रदेश के कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम सपा, बसपा और रालोद के लिए 7 सीटें छोड़ रहे हैं। इनमें मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद के अलावा कांग्रेस अखलेश यादव और मायावती के खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने ‘मैं भी चौकीदार’ मुहिम की तेज, मोदी समेत कई नेताओं ने बदला ट्विटर प्रोफाइल

हम उन्हें जो भी सीट देते हैं, वे ठीक हैं पर वह चाहते थे कि वे विधानसभा चुनाव लड़ें। लोकसभा चुनाव के लिए उनकी चाहत हमारे प्रतीक पर चुनाव लड़ने की है जिसपर आलाकमान निर्णय लेगा। यूपी कांग्रेस के प्रमुख राज बब्बर ने कहा कि हमने जन अधिक्कार पार्टी (JAP) के साथ 7 सीटों पर समझौता किया है, उन 7 में से JAP 5 पर लड़ेगी और हम 2 पर लड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म