By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2025
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव बटेश्वर की कथित उपेक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को यह बताना चाहिए कि वाजपेयी से जुड़े इस स्थान की अनदेखी क्यों की जा रही है।
उन्होंने पोस्ट में कहा, भाजपा केवल राजनीतिक लाभ के लिए गगनचुंबी मूर्ती तो बनाती है लेकिन सच में किसी के सम्मान में कोई सच्चा स्मारक नहीं बनवाती है। भाजपा की मूर्तियां भी सियासी होती हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था। उनका पैतृक गांव बटेश्वर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित है। उनका निधन 16 अगस्त 2018 को दिल्ली में हुआ था। सरकार उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है।