अखिलेश यादव बोले- भाजपा के छल-कपट से खतरे में पड़ी राजनीति की शुचिता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि इस पार्टी की छल कपट की सियासत के चलते राजनीति की शुचिता खतरे में पड़ गई है। अखिलेश ने लखनऊ में आरोप लगाया कि राजनीति की शुचिता’’ भाजपाई छल-छद्म की राजनीति के चलते संकट में पड़ गई है। उन्होंने कहा कि देश आजादी के 75 वर्ष में अमृत महोत्सव मनाने जा रहा है, लेकिन स्वतंत्रता संघर्ष के जो मूल्य थे, वे नेपथ्य में चले गए हैं, लोकतंत्र का मूलाधार खतरे में है। 

इसे भी पढ़ें: चैलेंजर के सामने चुनौतियां: 10 साल में पार्टी की ताकत को किया आधा, राहुल की राह सपा को सफा कर रहे फॉरेन रिटर्न अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा की भय-भ्रम की राजनीति की शिकार हो गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने तमाम सहयोगियों और समर्थकों के साथ नई ऊर्जा प्रगतिशील सोच के साथ भविष्य की रणनीति बनाकर संघर्ष करती रहेगी। अखिलेश ने कहा कि राष्ट्र-राज्य को दिशा निर्देशन देने वाले संविधान की सुरक्षा में निर्वाचन आयोग की स्वतंत्र भूमिका आवश्यक है, चुनाव में लोकतंत्र और संविधान की परीक्षा होती है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पांच वर्ष तक सत्ता में रहते हुए भी भाजपा ने जनहित में कोई कार्य नहीं किया। अब फिर प्रदेश में भाजपा सत्तारूढ़ है, लेकिन जो समस्याएं भाजपा ने पैदा की है, उनका निदान दूर-दूर तक होता नहीं दिख रहा है। 

इसे भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाया EVM पर सवाल, बोले- बैलेट पेपर की वोटिंग में सपा को मिली 304 सीट

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से राज्य मुख्यालय पर पार्टी के कई नवनिर्वाचित विधायकों गठबंधन के नेताओं तथा बड़ी संख्या में समर्थकों ने भेंट की। इस दौरान भेंट करने वालों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावों में हुई धांधली से उन्हें अवगत कराया, मतदाता सूची में बड़ी तादात में सपा समर्थकों के नाम चिह्नित कर काटे गए।

प्रमुख खबरें

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर दान करने से होती है पुण्य की प्राप्ति

पूर्व PM Sheikh Hasina की 16 दिसंबर को Bangladesh लौटने की तैयारी, विमान की मांग की

Jan Gan Man: Supreme Court के आदेश के बाद भी हिंदुओं की राह में रोड़े क्यों अटका रही Tamil Nadu सरकार?

मदुरै के Thirupparankundram में निषेधाज्ञा लागू, 5600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात