अखिलेश यादव का कटाक्ष, भाजपा का 'झूठ का फूल' अब बना 'लूट का फूल'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लूट की साइकिल वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए मंगलवार को कहा कि आज भाजपा का ‘झूठ का फूल,लूट का फूल’ बनकर चौबीसों घंटे जनता को ठग रहा है। अखिलेश ने एक ट्वीट में कहा, पहले की सरकार में ग़रीबों के खातों में हज़ारों करोड़ों रुपया दिया जाता था। आज झूठ का फूल ‘लूट का फूल’ बनकर चौबीसों घंटे जनता को ठग रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने इसी ट्वीट में कहा आज केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की प्राथमिकता है - ग़रीब तक की जेब काटना, ग़रीब के परिवार की मूलभत सुविधाएँ छीन लेना।

इसे भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की Jio-बीपी ने खोला पहला पेट्रोल पंप, मिलेंगी बड़ी सुविधाएं

दवाई में भ्रष्टाचार, एंबुलेंस में भ्रष्टाचार, नियुक्ति में भ्रष्टाचार, ट्रांसफर पोस्टिंग में भ्रष्टाचार। इस पूरे खेल में यूपी में कुछ परिवार वादियों का तो खूब भला हुआ। उन्होंने कहा था भ्रष्टाचार की साइकिल तो खूब चली लेकिन उसमें पूर्वांचल और यूपी का सामान्य परिवार पिसता चला गया। सही ही कहा जाता है कि जाके पांव न फटी बिवाई, वह क्या जाने पीर पराई। ज्ञातव्य है कि साइकिल समाजवादी पार्टी का चुनाव निशान है।

प्रमुख खबरें

IAF Agniveervayu भर्ती: वायुसेना में 10वीं पास के लिए Non-Combatant पदों पर मौका, जानें Eligibility Criteria

UPI सेवा से जुड़े India और Maldives, फवारा प्रणाली से रियल टाइम में भेजें पैसा

Supreme Court ने NSE को लोक प्राधिकरण मानने के दिल्ली High Court के आदेश पर लगाई रोक

PK Kunhalikutty on PM SHRI: केरल के मंत्री बोले- UDF बैठक में नहीं हुई योजना पर चर्चा