Waqf (Amendment) Bill 2024: अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- वक्फ बोर्ड बहाना है, ज़मीन बेचना निशाना है

By अंकित सिंह | Aug 08, 2024

वक्फ अधिनियम संशोधन विधेयक को लेकर भाजपा नीत राजग सरकार पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि संशोधन की आड़ में भाजपा वक्फ बोर्ड की जमीनों को बेचने की कोशिश कर रही है और भाजपा को इसमें 'जनता' की जगह 'जमीन' जोड़ देना चाहिए। सपा सांसदों के साथ एक फोटों शेयर करते हुए अखिलेश ने एक्स पर लिखा कि ‘वक़्फ़ बोर्ड’ का ये सब संशोधन भी बस एक बहाना है। रक्षा, रेल, नज़ूल लैंड की तरह ज़मीन बेचना निशाना है। 

इससे पहले दिन में कांग्रेस के लोकसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किए जाने का विरोध करने के लिए एक नोटिस पेश किया। कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने भी विधेयक का विरोध करने के लिए नोटिस दिया। समाजवादी पार्टी भी संसद में वक्फ विधेयक का विरोध करेगी। गौरतलब है कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन करने के लिए गुरुवार को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश करने वाली है। 

इसे भी पढ़ें: आज नहीं इस दिन संसद में पेश होगा वक्फ बोर्ड बिल, क्या होगा विपक्ष का प्लान

विधेयक में राज्य वक्फ बोर्डों की शक्तियों, वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण और सर्वेक्षण और अतिक्रमणों को हटाने से संबंधित "मुद्दों को प्रभावी ढंग से संबोधित" करने का प्रयास किया गया है। वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा लोकसभा में पेश किए जाने के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

प्रमुख खबरें

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी