T20 World Cup: जिम्बाब्वे के 'तिगड़ी' गेंदबाजों का जलवा, Oman को 8 विकेट से धो डाला

By अंकित सिंह | Feb 09, 2026

सोमवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के आठवें मैच में जिम्बाब्वे ने ओमान को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। ग्रुप बी के इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट 36 गेंदों पर 48 रन बनाकर नाबाद रहे और सिकंदर रजा की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे ने 104 रनों के मामूली लक्ष्य का आसानी से पीछा कर लिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने भी चोटिल होकर आउट होने से पहले 31 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। रजा ने विजयी चौका लगाकर जीत दिलाई।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup में India-Pakistan मैच पर सस्पेंस, आखिरी फैसला लेंगे PM शहबाज शरीफ

अगले ओवर में मुजरबानी ने आमिर कलीम को पवेलियन भेजा। कलीम ने सात गेंदों पर पांच रन बनाए थे। मुजरबानी ने उसी ओवर में करण सोनावाले को भी आउट कर अपना तीसरा विकेट लिया। सोनावाले अपना खाता भी नहीं खोल पाए। सुफयान महमूद (39 गेंदों पर 25 रन) और विनायक शुक्ला (21 गेंदों पर 28 रन) ने छठे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 42 रन जोड़े। अंत में नदीम खान के 18 गेंदों पर 20 रनों की बदौलत ओमान ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस, मुजरबानी और नगारवा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि रजा ने भी एक विकेट लिया। मुजरबानी को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन (4-1-16-3) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।