Akhilesh Yadav का तंज, UP में ‘Gujarat Model’ का ट्रांसफार्मर जला, जबरदस्ती तारों से निकल रही चिंगारी

By अंकित सिंह | May 28, 2026

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में बिजली संकट को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के मौसम में बिजली संबंधी समस्याओं के बीच बहुचर्चित गुजरात मॉडल विफल हो गया है। X पर एक पोस्ट में यादव ने कहा कि यूपी में 'गुजरात मॉडल' का ट्रांसफार्मर फट गया है। जबरन जोड़े गए तारों से चिंगारियां निकल रही हैं। बिजली आपूर्ति न होने पर भी मीटर चल रहे हैं और जनता भाजपा नेताओं के पीछे पड़ी है।

इससे पहले अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अगले चुनाव में जनता उसे अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी। सपा प्रमुख ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट किया कि अगले चुनाव में जनता भाजपा को अच्छे से धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी। इसी पोस्ट में उन्होंने राज्य में बिजली संकट को लेकर मुख्यमंत्री को असफल बताते हुए उन पर तंज कसा। अखिलेश ने लिखा कि शुक्र है कि उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने यह नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साज़िश है।

इसे भी पढ़ें: UP Power Crisis पर Akhilesh Yadav का BJP पर करारा वार: महा विद्युत संकट से जनता बेहाल

उन्होंने आगे सवाल उठाया कि यह स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं। अगर आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके ‘कंधे पर हाथ रखकर’ एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए। जनता को आपकी ‘आपसी गर्मी’ से तो राहत मिल जाएगी, क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी एक साथ देखा नहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगती है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिखकर जनता के आक्रोश से बचने का कायराना काम करते हैं। भाजपा में अब करेंट नहीं रहा।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

प्रमुख खबरें

Federal Reserve गवर्नर Lisa Cook बोलीं, ट्रंप के पास पद से हटाने का कोई कानूनी आधार नहीं

Nepal Flash Flood में 162 लोगों की मौत, 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता

Pulitzer Prize विजेता फोटोग्राफर Slava Veder का निधन, 99 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Nepal Floods: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कोलकाता के 32 तीर्थयात्री लापता