Prabhasakshi NewsRoom: Akhilesh Yadav Vs Brajesh Pathak भिड़ंत से Uttar Pradesh की राजनीति में आया नया मोड़

By नीरज कुमार दुबे | Oct 14, 2023

उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच तो अक्सर भिड़ंत होती ही रहती है लेकिन इस बार अखिलेश यादव प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ सीधे भिड़ गये हैं। दरअसल अखिलेश ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश को सर्वेंट डिप्टी सीएम बताया था इसके जवाब में उन्होंने सपा मुखिया को राज परिवार का व्यक्ति बताते हुए अपने नाम के आगे सर्वेंट जोड़ लिया और कहा कि मैं जनता का सेवक ही हूँ।

इसे भी पढ़ें: Caste Census पर बोले Akhilesh Yadav, जातीय जनगणना समाज को जोड़ेगी, सभी को मिलेगा हक और सम्मान

पाठक के इस बयान पर सपा अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘हम सर्वेंट डिप्टी सीएम की बात का जवाब नहीं देते हैं। अगर चीजों के लिये कोई जिम्मेदार है तो मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) खुद जिम्मेदार हैं। अगर वह सड़क टूटने पर आरोपियों की जेब से भरपाई करते हैं तो क्या वह जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केन्द्र और रिवर फ्रंट को हुए नुकसान की भरपाई नहीं करेंगे।’’ 

उनके इस बयान के बाद ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर पोस्ट एक वीडियो में कहा, ‘‘मैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव का दिल से आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने मुझे सर्वेंट डिप्टी सीएम कहा है। यह सही है कि मैं जनता के सेवक के रूप में, नौकर के रूप में जनता के हित के लिये काम करता हूं, जबकि अखिलेश यादव राजघराने से आते हैं और राजाओं की तरह व्यवहार करते हैं।’’ पाठक ने वीडियो में कहा, ‘‘अखिलेश के पिताजी कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वह (अखिलेश) भी प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। मैं अखिलेश को इस बात के लिये धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने मुझे सर्वेंट डिप्टी सीएम बोला है।’’

इस बीच, सपा प्रमुख ने पाठक द्वारा ‘एक्स’ पर अपने नाम में ‘सर्वेंट’ लगाने के बारे में संवाददाताओं द्वारा पूछे गये एक सवाल पर कहा, ‘‘अगर उन्होंने ‘एक्स’ पर नाम में बदलाव किया है तो कल से वह सही मायने में पब्लिक सर्वेंट बनकर दिखाएं।’’ सपा ने 'एक्स' पर अखिलेश का एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने बयान का बचाव किया। अखिलेश ने कहा, ‘‘क्या वह (पाठक) सरकारी सेवक नहीं हैं? मैंने क्या गलत कहा? उन्हें तो ये बताना चाहिए था कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम पर जो संग्रहालय बना उस पर ताला किसने लगाया? उत्तर प्रदेश में किसी भी सरकार ने पहले कभी ऐसा नहीं किया होगा कि किसी को किसी ‘महापुरुष’ से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेने से रोका गया हो।’’

यादव ने स्वास्थ्य मंत्री का भी जिम्मा संभाल रहे पाठक पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘किसी भी सरकारी अस्पताल में गरीबों का इलाज नहीं हो पा रहा है। किसी भी अस्पताल में अगर वहां दवा-इलाज मिल रहा हो, तो बताएं। जो डेंगू जैसी बीमारी से गरीबों को नहीं बचा पा रहे हैं वे एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की बात कर रहे हैं।’’ यादव ने सवाल किया कि पाठक ने पूर्व में अपने एक छापे के दौरान ‘एक्सपायर दवाओं’ का मामला पकड़ा था, उसकी जांच का क्या हुआ? उन्होंने पूछा कि जितने मेडिकल कॉलेज बनाये गये हैं, क्या उनमें नियमों के अनुरूप डॉक्टरों और अन्य कर्मियों की नियुक्ति हो गयी है?

प्रमुख खबरें

उम्र बाधा नहीं, BWF World Tour Finals के लिए PV Sindhu ने किया क्वालीफाई

West Bengal: सुवेंदु अधिकारी ने प्रवासी कामगारों से घर लौटने का आह्वान किया, 125 दिन काम की गारंटी

Riyadh Airport Attack में घायल एक और भारतीय ने तोड़ा दम, कुल मृतकों की संख्या 14 हुई

Punjab में Congress कार्यकर्ताओं को Mallikarjun Kharge का संदेश, एकजुटता से ही मिलेगी पूरे देश में जीत