तालिबान से दोस्ती का पाकिस्तान पर असर, शिक्षकों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर लगाया प्रतिबंध

By रेनू तिवारी | Sep 09, 2021

पाकिस्तान भा तालिबान का समर्थन करते-करते लगता है तालिबान के नक्शे कदम पर चलता जा रहा है। तालिबान शानस की तरह ही अब पाकिस्तान ने भी अपनी आवाम के लिए नये-नये रूढीवादी नियम बनाने शुरू कर दिए है। ताजा जानकारी के अनुसार पाकिस्तान संघीय शिक्षा निदेशालय (FDE) ने एक अधिसूचना जारी कर महिला शिक्षकों से जींस और टाइट कपड़े न पहनने का फरमान सुनाया है। पुरुष शिक्षकों को जींस और टी-शर्ट पहनने से रोकने के लिए एक और अधिसूचना जारी की है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस संबंध में शिक्षा निदेशक ने सोमवार को स्कूल और कॉलेजों के प्राचार्यों को एक पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से प्राचार्यों को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि प्रत्येक स्टाफ सदस्य अपनी शारीरिक बनावट और व्यक्तिगत स्वच्छता तथा एरक अच्छे संदेश के लिए टाइट कपड़े न पहने। 

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान की ‘नई हकीकत’ देखने के लिये दुनिया को ‘पुराना नजरिया’ छोड़ना होगा : पाकिस्तान  

इस तरह के नियमों का पालन पाकिस्तान में शिक्षकों द्वारा कार्यालय समय के दौरान, साथ ही परिसर में उनके समय और यहां तक कि आधिकारिक सभाओं और बैठकों के दौरान भी किये जाने का फरमान है। पत्र में यह भी सिफारिश की गई है कि सभी शिक्षण कर्मचारी प्रयोगशालाओं में कक्षा और प्रयोगशाला कोट के अंदर शिक्षण गाउन पहनें। इसके अलावा, यह स्कूलों और कॉलेजों को द्वारपालों और सहायक कर्मचारियों के लिए वर्दी सुनिश्चित करने का निर्देश देता है।

संघीय शिक्षा निदेशालय (FDE) के पत्र में कहा गया है कि पुरुष शिक्षकों के लिए सलवार कमीज को वास्कट या पैंट और टाई के साथ शर्ट पहनना अनिवार्य है। 

प्रमुख खबरें

Samruddhi Expressway पर कार सवार से हथियार के बल पर लूट, Thane पुलिस ने पकड़े पांच आरोपी

चुनाव में मिली करारी हार, ट्रंप-वेंस के रिश्तों में पड़ी दरार! रिपब्लिकन पार्टी में मच गया हाहाकार!

गोकुल डेयरी चुनाव: Rohit Pawar ने सरकार पर लगाया जनादेश की अनदेखी का आरोप

Health Tips: Processed Food खाने से बढ़ता है Diabetes, BP और Heart Disease का खतरा