Akshar Patel ने कहा, उप कप्तानी मेरी कड़ी मेहनत का इनाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2023

अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के उप कप्तान की अपनी नई भूमिका को लेकर रोमांचित हैं और उनका कहना है कि पिछले कुछ सत्र में उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए जो कड़ी मेहनत की है यह उसका पुरस्कार है। ऑलराउंडर अक्षर ने दिल्ली के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट वीडियो में कहा, ‘‘मेरे नजरिए से अगर आपको यह भूमिका मिली है तो इसका मतलब है कि सीनियर खिलाड़ी के रूप में आपने प्रगति की है। यह आपने टीम के लिए जो भी किया है उसके पुरस्कार की तरह हैं। मैं इस भूमिका को लेकर रोमांचित हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी अधिकांश टीम पहले वाली है, पिछले तीन-चार साल से वही खिलाड़ी खेल रहे हैं। हम अपने खिलाड़ियों को अच्छी तरह जानते हैं और यह महत्वपूर्ण बिंदू है।’’ दिसंबर में कार दुर्घटना में चोटिल हुए ऋषभ पंत के स्थान पर दिल्ली की टीम ने मौजूदा सत्र में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर को कप्तान नियुक्त किया है। अक्षर ने कहा कि वह नए कप्तान वार्नर का पूरा समर्थन करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘डेविड प्रतिभावान खिलाड़ी है। मैं उसे ऐसा माहौल दूंगा जिसमें वह अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल कर सके। जब आप दिल्ली कैपिटल्स के शिविर से जुड़ते हैं तो यह पूरी तरह से अलग अहसास होता है। तीन-चार साल से फ्रेंचाइजी के साथ हूं और यह घर की तरह लगता है।’’ दिल्ली की टीम अपने अभियान की शुरुआत एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ उसी के मैदान पर करेगी और फिर चार अप्रैल को अपने मैदान पर गत चैंपियन गुजरात टाइटंस से खेलेगी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के जंग खत्म वाले बयान के बीच ईरान की धमकी, Oil Price 200 डॉलर तक संभव

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार