Akshay Kumar के काफिले पर 'रफ़्तार' का कहर, सुरक्षा वाहन से टकराया ऑटो, हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

By रेनू तिवारी | Jan 20, 2026

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले के साथ मंगलवार को मुंबई में एक सड़क दुर्घटना हो गई। अभिनेता के काफिले में शामिल एक सुरक्षा वाहन की चपेट में आने से एक ऑटो-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना में ऑटो चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया।

इसे भी पढ़ें: Neha Kakkar का 'सन्यास'! काम और रिश्तों से तोड़ा नाता, फिर पोस्ट डिलीट कर सोशल मीडिया पर मचाया हड़कंप

इसने बताया कि इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जुहू पुलिस ने मर्सिडीज चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है तथा जांच जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

मुंबई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गलती किसकी थी—काफिले की गाड़ी की रफ्तार ज्यादा थी या ऑटो चालक ने गलत दिशा से आने की कोशिश की थी।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद