अपनी बहन अल्का से जुड़ी फेक खबरों पर भड़के अक्षय कुमार, कहा- कानूनी कार्रवाई करूंगा

By रेनू तिवारी | Jun 02, 2020

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को लेकर इस समय मुंबई गलियारों में काफी फेक न्यूज उड़ रही हैं कुछ दिन पहले ही अक्षय अपने आने वाले गाने फिलहाल 2 की फेक कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर भड़के थे। अब एक ऐसी न्यूज आयी जो अक्षय कुमार की जिंदगी से जुड़ी हुई हैं।

अक्षय कुमार ने बहन, उनके परिवार के लिए विशेष उड़ान की व्यवस्था की खबरों को खारिज किया

अभिनेता अक्षय कुमार ने इन खबरों को खारिज कर दिया कि लॉकडाउन के बीच उन्होंने अपनी बहन और उनके परिवार के लिए विशेष चार्टर्ड उड़ान बुक की थी। अभिनेता ने चेतावनी दी कि वह ऐसी भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। ऐसी खबरें थी कि अक्षय ने अपनी बहन अलका भाटिया, उनके दो बच्चों और घरेलू सहायिका के लिए दिल्ली से मुंबई के लिए उस वक्त उड़ान की व्यवस्था की, जबकि हवाई यात्रा पर रोक लगी हुई थी। अक्षय ने ट्वीट कर इन खबरों को फर्जी करार दिया और कहा कि लॉकडाउन की घोषणा के बाद से उनकी बहन ने कोई यात्रा नहीं की।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय