अक्षय कुमार ने अपने 52वें जन्मदिन पर फैन्स को दिया गिफ्ट, पृथ्वीराज चौहान के रोल में आएंगे नज़र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

मुम्बई। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने 52वें जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा की। वह अपनी नयी फिल्म में पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी करेंगे और निर्माण ‘यश राज फिल्म’ के बैनर तले किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: 'केदारनाथ' के गाने के लिए सारा ने की थी कड़ी मेहनत, डांस प्रेक्टिस का वीडियो शेयर किया

अक्षय कुमार ने एक बयान में कहा कि भारत के सबसे साहसी एवं निडर राजा पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज ने जो बहादुरी दिखाई, वह कई पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा है। इसलिए मेरे जन्मदिन पर इस घोषणा ने इसे और खास बना दिया है। फिल्म ‘पृथ्वीराज’ 2020 में दिवाली पर रिलीज होगी।

 

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी