विवेक अग्निहोत्री से की अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर शिकायत, The Kashmir Files को लेकर किया यह कमेंट

By रेनू तिवारी | Mar 26, 2022

द कश्मीर फाइल्स को रिलीज हुए लगभग दो हफ्ते हो गये हैं। फिल्म ने अबतक 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी कर ली है। चारों तरफ फिल्म की चर्चा हो रही है। कुछ लोग फिल्म की कहानी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। तो कुछ लोग फिल्म की तारीफ कर रहे है। ऐसे में अब एक खास व्यक्ति की फिल्म को लेकर राय सामने आयी है। अक्षय कुमार ने हाल ही में भोपाल में एक कार्यक्रम में द कश्मीर फाइल्स के बारे में बात की और विवेक अग्निहोत्री की सराहना की। अभिनेता जिनकी फिल्म, बच्चन पांडे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन द कश्मीर फाइल्स से प्रभावित हुआ है, ने कहा कि अनुपम खेर-स्टारर यह फिल्म एक आशीर्वाद है। उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर अभिनेता को धन्यवाद दिया।

अक्षय कुमार ने हाल ही में एक वीडियो में कहा कि द कश्मीर फाइल्स एक आशीर्वाद है। उन्होंने कहा, "विवेक जी ने कश्मीर फाइल्स बना कर हमारा देश के एक बहुत बड़े दर्दनाक सच को सामने रखा है। ये फिल्म एक ऐसी वेब लेकर आयी जिसने हम सब को झकझोर कर रख दिया। हां इस फिल्म ने मेरी फिल्म बच्चन पांडे को डूबो दिया है। (विवेक अग्निहोत्री एक कड़वे सच को सामने लाए हैं। फिल्म वरदान बनकर आई है, लेकिन हां इसने मेरी फिल्म बच्चन पांडे को बर्बाद कर दिया।)

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अक्षय को धन्यवाद दिया और ट्विटर पर लिखा, "#TheKashmirFiles के लिए आपकी सराहना के लिए धन्यवाद अक्षय कुमार।" जहां द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है, वहीं बच्चन पांडे 50 करोड़ रुपये से अधिक नहीं कर पायी हैं।

इसे भी पढ़ें: Birbhum Violence | बड़ी साजिश के तहत दिया गया बीरभूम हिंसा को अंजाम? रामपुरहाटी से 40 देसी बम बरामद

द कश्मीर फाइल्स के बारे में

द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों के जीवन पर आधारित है। फिल्म एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय के कश्मीर नरसंहार की पहली पीढ़ी के पीड़ितों के वीडियो साक्षात्कार पर आधारित है। यह कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात की एक दिल दहला देने वाली कहानी है जो लोकतंत्र, धर्म, राजनीति और मानवता के बारे में आंखें खोलने वाले तथ्यों पर भी सवाल उठाती है।

प्रमुख खबरें

Jannik Sinner घुटने के इलाज के लिए Tennis कोर्ट से दूर, विंबलडन के बाद नहीं खेलेंगे 2026 Season

Umesh Kolhe Murder Case में NIA Court का फैसला, आरोपी Atib Rashid की अर्जी खारिज

Vaishno Devi Shrine Board ने शारदीय नवरात्र की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर की बैठक

Commerce Ministry के तहत नया Authority करेगा 500 Crore से बड़े प्रोजेक्ट्स की निगरानी