Akshay Kumar Birthday: कॉमेडी और एक्शन के उस्ताद हैं अक्षय कुमार, आज मना रहे 58वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Sep 09, 2025

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी की अक्षय कुमार आज यानी की 09 सितंबर को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय कुमार का असली नाम राजीव भाटिया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई तरह की भूमिकाएं निभाकर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। पहले अक्षय कुमार ने एक्शन स्टार के रूप में और फिर कॉमेडी फिल्मों में भी हाथ आजमाया। अक्षय कुमार ने सामाजिक संदेशों और देशभक्ति वाली फिल्मों में भी काम किया है। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर अभिनेता अक्षय कुमार के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी करियर

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 1991 में आई फिल्म 'सौगंध' से की थी। लेकिन उनको असली पहचान साल 1992 में आई फिल्म 'खिलाड़ी' से मिली। इसके बाद वह 'खिलाड़ी' सीरीज की फिल्मों की वजह से 'बॉलीवुड का खिलाड़ी' कहलाए जाने लगे। साल 1996 में फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी', 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' और 'खिलाड़ी 786' जैसी फिल्मों में अपने एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

फिल्म्स

अभिनेता अक्षय कुमार के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। जिसमें 'हेरा फेरी', 'मुझसे शादी करोगी', 'गरम मसाला', 'ऐतराज', 'भूल भुलैया', 'एयरलिफ्ट', 'राउडी राठौर', 'वेलकम', 'खट्टा मीठा' और 'हाउसफुल 2' जैसी फिल्में शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार