''पृथ्वीराज'' की शुरूआत से पहले अक्षय कुमार ने मानुषी के साथ किया हवन, देखें वीडियो

By रेनू तिवारी | Nov 15, 2019

नयी दिल्ली। मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि मानुषी छिल्लर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। मानुषी छिल्लर के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि मिस वर्ल्ड बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। मानुषी की पहली फिल्म बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ होगी। फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। फिल्म का नाम 'पृथ्वीराज' है जो यशराज प्रोडेक्शन के बैनर तले बनेगी। फिल्म का टाइटल प्रोमो अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

फिल्म की शूटिंग से पहले मानुषी छिल्लर और एक्टर अक्षय कुमार ने साथ में हवन किया। मानुषी और अक्षय का हवन करते हुए वीडियो भी अक्षय कुमार ने ट्विटर पर पोस्ट किया। इस वीडियो में अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर भी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही फिल्म पृथ्वीराज के डायरेक्टर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी भी पूजा के वक्त मौजूद हैं।

यहां देखें वीडियो-

आपको बता दें कि मानुषी छिल्लर और एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज राजा पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज की भूमिका निभाएंगे और मानुषी छिल्लर संयोगिता का रोल निभाएंगी।  

प्रमुख खबरें

विपक्षी MPs को बंदूक की नोक पर रोका गया, संजय राउत ने Election Commission पर साधा निशाना

गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा क्यों है खास, भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति से जुड़ा है विधान

Election Commission के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों का Jantar Mantar पर प्रदर्शन

Rishabh Pant मध्यक्रम के लिए बिल्कुल सही विकल्प, Sourav Ganguly ने जताया भरोसा