Bhool Bhulaiyaa 2 से निकाल दिए गए Akshay Kumar, एक्टर ने खुद किया खुलासा, फैंस हुए हैरान

By एकता | Jan 22, 2025

अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'स्काई फोर्स' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म गणतंत्र दिवस से पहले 24 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। 'स्काई फोर्स' के प्रमोशन के दौरान अभिनेता ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेता ने बताया कि उन्हें भूल भुलैया 2 से निकाल दिया गया था। आपको बता दें, ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में थे। इसमें अक्षय कुमार की अनुपस्थिति उनके प्रशंसकों को काफी खली। कई लोगों ने फिल्म सिर्फ इसलिए नहीं देखी क्योंकि उसमें खिलाड़ी कुमार नहीं थे।

इसे भी पढ़ें: Kangana Ranaut की फिल्म Emergency में अहम किरदार निभाने वाले SI Amar Kataria कौन हैं?

पिंकविला पर वीर पहाड़िया के साथ 'स्काई फोर्स' का प्रचार करने पहुंचे अक्षय ने भूल भुलैया फ्रेंचाइजी से हटने के बारे में बात की। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने भूल भुलैया फ्रेंचाइजी से खुद को क्यों अलग किया, तो इसके जवाब में अभिनेता ने कहा कि मुझे निकाल दिया था।

इसे भी पढ़ें: Saif Ali Khan ने उस ऑटो ड्राइवर से की मुलाकात, जिसने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, सामने आईं तस्वीरें

दिग्गज अभिनेता ने बताया कि उनके प्रशंसकों की तरह ही, वह भी हेरा फेरी 3 का इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, 'मैं भी हेरा फेरी 3 शुरू करने का इंतज़ार कर रहा हूं। मुझे नहीं पता, लेकिन अगर सब कुछ ठीक रहा, तो यह इसी साल शुरू हो जाएगी।' अभिनेता ने आगे कहा, 'जब हमने हेरा फेरी शुरू की, तो हमें नहीं पता था कि यह इतनी लोकप्रिय हो जाएगी। जब मैंने फिल्म देखी, तब भी मुझे समझ नहीं आया। हां, यह मज़ेदार थी, लेकिन हममें से किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि बाबू भैया, राजू और श्याम के किरदार इतने लोकप्रिय हो जाएंगे।'

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत