By रेनू तिवारी | May 22, 2024
मुंबई: अक्षय कुमार, संजय दत्त, अनिल कपूर और रवीना टंडन सहित कई अन्य अभिनीत आगामी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के निर्माताओं ने एक एक्शन सीक्वेंस के लिए घुड़सवारों के साथ-साथ लगभग 200 घोड़ों को काम पर रखा है। ये सीन पूरी सुरक्षा के साथ शूट किए गए हैं।
फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने साझा किया: "निर्माताओं ने पहले कभी न देखे गए एक्शन सीक्वेंस के लिए 200 से अधिक घोड़ों को काम पर रखा था। फिल्मांकन के दौरान इन सभी घोड़ों की सुरक्षा पूरी तरह से सुनिश्चित की गई थी और दृश्यों को सात दिनों में शूट किया गया था।"
फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है. 'वेलकम टू द जंगल' का निर्माण फिरोज ए ने किया है। यह 20 दिसंबर को रिलीज होगी।