असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने दिया 2 करोड़ का दान

By रेनू तिवारी | Jul 17, 2019

देश भर में इस समय बारिश में कहर ढ़ाया हुआ है ऐसे में असम में बाढ़ आने से कई लोगों की जान चली गई और जन-जीनव अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी असम के बाढ़  पीडितों के प्रति अपनी संवेदना दिखाते हुए असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 2 करोड़ की मदद करने का ऐलान किया हैं।

अक्षय कुमार ने ये जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। अक्षय कुमार ने ट्वीट में लिखा कि "असम में बाढ़ से आई तबाही की खबरों ने झकझोर कर रख दिया हैं यह काफी दर्दनाक हैं। बाढ़  से प्रभावित सभी इंसान और जानवर, इस सहायता के पात्र हैं। मैं सीएम रिलीफ फंड और काजीरंगा नदी के बचाव के लिए 1cr दान करना चाहता हूं,।" राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अक्षय कुमार ने सभी लोगों से बाढ़  पीड़ितो की मदद करने का आग्रह किया हैं। 

असम में 46 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं जबकि बाढ़ और भूस्खलन से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़  से उत्तर बिहार में 24 मौतें भी हुई हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार दोपहर तक आई बाढ़ के कारण 46.28 लाख लोगों के साथ 4,175 गांव प्रभावित हुए हैं, जबकि 90,000 हेक्टेयर के करीब कृषि भूमि डूब गई है। 0 लाख से अधिक जानवर भी प्रभावित हुए हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा जलमग्न हो गया है, और अधिकारी विभिन्न उपाय कर रहे हैं, जिसमें एनएच 37 पर गति प्रतिबंध भी शामिल है, जो पार्क को छूता है, जानवरों को बचाने के लिए क्योंकि वे उच्च आधार पर आते हैं।

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार