Manipur में महिलाओं तो निर्वस्त्र घुमाने का वीडियो देख भड़के Akshay Kumar, उर्मिला मातोंडकर ने भी की सरकार की आलोचना

By रेनू तिवारी | Jul 20, 2023

मुंबई। मणिपुर में दो महिलाओं को न्यूड घुमाने वाला वीडियो वायरल होने के बाद से ही जनता में गुस्सा है। इस मामले पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने कहा मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न घुमाने का दो महीने पुराना वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के एक दिन बाद मुख्य आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान हेरादास (32) के रूप में हुई है, जिसे वायरल हुए वीडियो की मदद से थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया, जिसमें वह हरे रंग की टी-शर्ट पहने हुए देखा गया था।

इसे भी पढ़ें: Aditya Roy Kapur Launch Music Album | अनन्या पांडे संग रिलेशन की खबरों के बीच आदित्य रॉय कपूर करेंगे अपना म्यूजिक एल्बम लॉन्च

अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर वह ‘स्तब्ध और निराश’ हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई दोबारा ऐसी हरकत करने के बारे में सोच भी न सके।’’

साल 2020 में शिवसेना में शामिल हुईं उर्मिला ने कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि मई में हुई एक घटना पर अधिकारियों द्वारा ‘कोई कार्रवाई’ नहीं की गई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर के वीडियो से स्तब्ध और भयभीत हूं। चिंताजनक बात यह है कि घटना मई में हुई और इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो सत्ता के नशे में चूर हैं और ऊंचे पदों पर बैठे हैं... मशहूर हस्तियां जो चुप हैं। प्रिय भारतीयो हम ये कहां आए गए हैं।’’

संगीतकार विशाल ददलानी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, ‘‘यह पूछना बंद करें कि वह चुप क्यों हैं। जिन लोगों ने यह विवाद पैदा किया है उन लोगों से यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वे इसके खिलाफ बोलेंगे।’’ पुलिस ने बताया कि अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाने में अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एक बयान में उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाये जाने की घटना पर कानून अपनी पूरी ताकत से काम करेगा।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल ने गुपचुप तरीके से कर ली सगाई

उच्चतम न्यायालय ने केंद्र और मणिपुर सरकार को तत्काल कदम उठाने और वीडियो पर की गई कार्रवाई के बारे में उसे जानकारी देने का निर्देश दिया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को पत्र लिखकर दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करेंगी।

प्रमुख खबरें

बार-बार चुनाव विकास में बाधा: Shivraj बोले, एक देश, एक चुनाव से बदलेगी तस्वीर!

PMFME Scheme को आगे बढ़ाएगा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, 2 लाख इकाइयों का लक्ष्य पूरा

Bethlehem Kudumba Unit Movie Review | निविन पॉली और ममिता बैजू की सहज केमिस्ट्री से सजी एक प्यारी, भावुक और हल्की-फुल्की रोमांटिक स्टोरी

अब तक Jammu में Party Meetings करती रही BJP ने पहली बार Muslim बहुल Kashmir में बैठक कर दिये बड़े सियासी संकेत