राजनीतिक लाभ के लिए की गई अक्षय शिंदे की हत्या, सामना के जरिए महाराष्ट्र सरकार पर उद्धव गुट ने साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Jan 22, 2025

शिवसेना उद्धव गुट ने बुधवार को दावा किया कि बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में हिरासत में हुई हत्या में पांच पुलिसकर्मियों पर मजिस्ट्रियल अभियोग महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस और पुलिस विभाग के झूठ को उजागर करता है। अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में पार्टी ने कहा कि आरोपी अक्षय शिंदे का एनकाउंटर गृह मंत्री की सहमति के बिना संभव नहीं था। मजिस्ट्रेट की जांच में बदलापुर स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में एकमात्र आरोपी शिंदे की हिरासत में मौत के लिए महाराष्ट्र के पांच पुलिसकर्मियों को जिम्मेदार ठहराया गया है, और पिछले साल सितंबर में आत्मरक्षा में उस पर गोलियां चलाने के उनके दावों पर संदेह जताया गया है। 

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेशी हो या कोई किसी को नहीं छोड़ेंगे, सैफ पर हुए हमले को लेकर बोले एकनाथ शिंदे

संपादकीय में कहा गया कि शिंदे की हत्या पर हमेशा 'संदेह' रहा। अदालत को ठाणे पुलिस आयुक्त, ठाणे के संरक्षक मंत्री, गृह मंत्री को भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। यह हत्या उनकी सहमति के बिना नहीं हुई होगी। पार्टी ने कहा कि शिंदे पर मुकदमा चलाने और कड़ी से कड़ी सजा देने की जरूरत है। इसमें कहा गया, उन पर मुकदमा चलाया जा सकता था, फड़णवीस, तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा को मुठभेड़ को लेकर एक 'नाटक' बनाना था।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र : समृद्धि राजमार्ग पर कार दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की मौत, छह घायल

संपादकीय में यह भी पूछा गया कि बीड के मस्साजोह गांव के सरपंच संतोष देशमुख के हत्यारे इसी तरह की मुठभेड़ में क्यों नहीं मारे गए। विपक्ष इस हत्याकांड में राकांपा मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए सरकार पर निशाना साध रहा है। संपादकीय में नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले को इस्पात शहर में बदलने के उनके प्रयासों को लेकर उनकी काफी प्रशंसा की गई थी, जिसके कुछ दिनों बाद फड़णवीस पर यह हमला हुआ है।

प्रमुख खबरें

झांसी में TTE से मारपीट और HHT मशीन तोड़ने पर तीन यात्री अरेस्ट

Yemen में दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को बचाया गया, वतन वापसी शुरू

Emmanuel Macron और Anthony Albanese समेत वैश्विक नेताओं ने दी Diwali की बधाई, शांति की कामना की

Israel के राष्ट्रपति ने Gadi Eisenkot को 67 सांसदों के समर्थन के बाद सौंपी सरकार बनाने की कमान