अक्षय शिंदे का एनकाउंटर ध्यान भटकाने की साजिश? संजय राउत ने उठाए कई सवाल

By अभिनय आकाश | Sep 24, 2024

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे की पुलिस मुठभेड़ में मौत को लेकर महाराष्ट्र की भाजपा नीत महायुति सरकार पर मंगलवार को हमला बोला। अक्षय शिंदे की मौत को 'मुठभेड़' करार देते हुए राउत ने कहा कि मामले के 'मुख्य आरोपी' स्कूल प्रबंधन को बचाने के लिए शिंदे की हत्या की गई। पत्रकारों से बात करते हुए, राज्यसभा सांसद ने कहा कि आरोपियों के प्रति कोई सहानुभूति दिखाने का कोई कारण नहीं है, लेकिन यह मुठभेड़ संदिग्ध है। उन्होंने सवाल उठाया कि कैसे एक चौकीदार हिरासत में रहते हुए बंदूक छीन सकता है और बंद हथियार से गोली चला सकता है।

इसे भी पढ़ें: पहले फांसी पर चढ़ाने की बात करने वाले अब पूछ रहे क्यों मारा? विरोधियों पर भड़के अजित पवार

बदलापुर के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण के मामले में मुख्य आरोपी अक्षय शिंदे की बीते दिनों मुंबई इलाके में मुठभेड़ में मौत हो गई। अक्षय ने पुलिस से बंदूक छीन ली और एक पुलिसकर्मी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में अक्षय शिंदे की मौत हो गई। फिलहाल इस मामले पर राज्य में माहौल काफी गर्म है. ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। इस घटना पर आज उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने प्रतिक्रिया दी है। अक्षय शिंदे एक हत्यारा था, उसके कृत्य के बाद बदलापुर गुस्से में था। विरोधियों ने चिल्लाकर कहा कि महिलाएं असुरक्षित हैं।  

प्रमुख खबरें

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका

Pune Rape-Murder Case: सामने आया आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड, CM Fadnavis बोले- कोई कानूनी कमी नहीं छोड़ेंगे

Bollywood Upcoming Releases: मई में बॉक्स ऑफिस पर सितारों का मेला, Ayushmann, Varun और Sanjay Dutt में कौन मारेगा बाजी?

Iran के Peace Proposal पर भड़के Donald Trump, दे डाली फिर से हमले की धमकी