पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त को लेकर अलर्ट, मेरठ में भी शुरू हुई चेकिंग

By राजीव शर्मा | Aug 12, 2021

मेरठ। 15 अगस्त के मद्देनजर पुरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पुलिस अलर्ट पर है। यहां पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी जिलों के अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी कड़े निर्देश दिए हैं।खुफिया विभाग को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने जोन के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा संबंधी विशेष चेकिंग कराई जाए।

इसे भी पढ़ें: मेरठ में गुरु ग्रंथ साहिब से छेड़छाड़ पर सिखों में उबाल, आरोपी पर रासुका की मांग 

एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी क्राइम अनित कुमार, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। रोडवेज बस अड्डे,रेलवे स्टेशन मॉल सिनेमा घर और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। दिल्ली रोड पर डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते के साथ संदिग्ध लोगों की चेकिंग की गई। कैंट इलाके में एएसपी सूरज राय ने लालकुर्ती व सदर बाजार इंस्पेक्टर के साथ चेकिंग अभियान चलाया।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया