सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स की फिर होगी इंग्लैंड की टीम में वापसी, तीन साल से है बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2022

लंदन। सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स तीन साल बाद इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में वापसी कर सकते हैं क्योंकि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नव नियुक्त् प्रबंध निदेशक रॉब की को लगता है कि इस बल्लेबाज ने प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण पर्याप्त समय टीम से बाहर रहकर बिता दिया है। हेल्स को 2019 में इंग्लैंड की एकदिवसीय विश्व कप टीम से बाहर कर दिया गया था क्योंकि तब ‘गार्डियन’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि उन पर प्रतिबंधित दवा के सेवन के लिये तीन सप्ताह का प्रतिबंध लगा था। इस 33 वर्षीय बल्लेबाज ने इंग्लैंड की तरफ से 11 टेस्ट, 70 वनडे और 60 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

इसे भी पढ़ें: कुलदीप को सकारात्मक माहौल, प्यार और विशेष देखरेख की जरूरत थी : पोंटिंग

विश्व भर की टी20 लीग खेलने वाले हेल्स ने बायो बबल (जैव सुरक्षित वातावरण) की थकान का हवाला देकर इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से नाम वापस ले लिया था।

प्रमुख खबरें

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे

नरेंद्र मोदी ने आपातकाल...दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द होने पर भड़के अभिजीत दीपके, सौरव दास बोले- बादशाह इतना डर गए हैं कि...