Algeria Parliament ने दी Niger में सैनिकों की तैनाती को मंजूरी, 1973 के बाद पहला विदेशी मिशन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 26, 2026

अल्जीरिया की संसद ने नाइजर में सैनिक भेजने के एक प्रस्ताव को रविवार को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही 1973 के बाद पहली बार अल्जीरियाई सैनिकों की विदेश में तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, सैनिकों की संख्या और उनकी तैनाती के स्थान एवं समय के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।

यह फैसला अल्जीरिया और नाइजर के बीच संबंधों में सुधार के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। अगस्त में, जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी के नेतृत्व वाले सैन्य शासन के खिलाफ असंतुष्ट सैनिकों द्वारा विद्रोह किए जाने के बाद नाइजर का समर्थन करने वाला अल्जीरिया पहला देश था। रूसी सैनिकों की मदद से वफादार सैन्य बलों ने इस विद्रोह को नाकाम कर दिया था।

प्रमुख खबरें

केरलम में Cooperative Sector चलाएगा विमान सेवा, सरकार ने दी मंजूरी

Karwa Chauth पर पार्टनर संग करें चांद का दीदार, ये 4 Hill Stations हैं सबसे खास

सुलतानपुर MP MLA Court में मानहानि मामले पर फैसले से पहले पहुंचे Rahul Gandhi

Kylian Mbappe के दो गोल से Real Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया