अपने अगले अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के लिए लंदन चले मिर्जापुर गुड्डू भैया

By रेनू तिवारी | Jul 17, 2019

मिर्जापुर गुड्डू भैया यानी की अली फजल अपने आगामी अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट के लिए लंदन रवाना हो गए है। लंदन जाने से पहले अभिनेता अली फज़ल 'मिर्जापुर' के दूसरे सीज़न की शूटिंग में काफी व्यस्त थे। जल्दी- जल्दी में  गुड्डू भैया ने 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी की और अगले प्रोजेक्ट के लिए निकल गये।

इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन मिलकर ढूंढेंगे भूलभूलैया में भूत!

अली फजल ने एक ब्रिटिश फिल्म साइन की है। लंदन के 'विक्टोरिया और अब्दुल' फिल्म में डेम जूडी डेंच के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा उनकी कई अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही है। बॉलीवुड अभिनेता ने भाषा और डिक्शनरी कार्यशालाओं में भाग लेकर इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: ISRO की महिला वैज्ञानिकों से संबंधित है फिल्म ‘मिशन मंगल’: अक्षय कुमार

अभी कुछ दिन पहले अली फजल ने हॉलीवुड एक्ट्रेस नथाली एम्मानुएल के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया शेयर की थी। बता दें कि अली नथाली के साथ फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 7 में काम कर चुके हैं। वहीं नथाली गेम ऑफ थ्रोन्स में भी नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही ऐसा सुनने को मिल रहा है कि किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए वो लंदन में एक हफ्ते की वर्कशॉप ले रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

Rishabh Pant चोट के कारण India A मैच से बाहर, New Zealand टेस्ट सीरीज में खेलने पर संशय

Delhi Gaffar Market Massive Fire: करोल बाग के पुरी प्लाजा की दुकान में लगी भयानक आग, 22 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

New Zealand को बड़ा झटका, चोट के कारण India के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए Devon Conway