आलिया भट्ट के 'सावरिया' बने रणबीर कपूर, दोनों ने सात जन्मों तक साथ रहने की खाई कसमें

By रेनू तिवारी | Apr 14, 2022

हजारों अफवाहों और एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रणबीर कपूर की आलिया हो ही गयी। आलिया ने पहले ही अपने एक बयान में कहा था कि वह शादीशुदा है! 13 अप्रैल और 14 अप्रैल को मेहंदी, संगीत और हल्दी जैसे प्री-वेडिंग उत्सवों की एक श्रृंखला के बाद, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब पति-पत्नी हैं! इस कपल की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब शादीशुदा हैं और आखिरकार हमें पहली झलक मिल ही गई! आलिया और रणबीर की शादी के बाद, जोड़े को अपनी छत पर शादी के बाद की तस्वीरों के लिए पोज देते हुए देखा गया। रणबीर अपनी दुल्हन आलिया के गालों पर किस करते हुए भी नजर आए। नवविवाहित जोड़े की पहली तस्वीरें आखिरकार अब सामने आ गई हैं। यह थोड़ा धुंधला हो सकता है लेकिन आपके दिल की धड़कनों को बढ़ाने का काम कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: कटरीना कैफ नहीं छुपा पाईं अपनी प्रेगनेंसी! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक

अब जब वे शादीशुदा हैं, तो आप नवविवाहित जोड़े के हनीमून के बारे में सोच रहे हैं? खैर, हमारे पास इसकी भी जानकारी है! रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नए साल 2022 का स्वागत करने के लिए दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए थे। दोनों ने वहां सफारी का भी आनंद लिया। और अब, ऐसा लगता है कि सुपरस्टार ने अपने हनीमून के लिए शादी के बाद फिर से वहीं पर जाने की योजना बनाई है। जोड़े के एक करीबी सूत्र ने कहा, "रणबीर और आलिया ने दक्षिण अफ्रीका में हनीमून मनाने का फैसला किया है। विदेश में नया साल मनाने के बाद, जोड़े ने फिर से अफ्रीका में सफारी करने की योजना बनाई है।"

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में Thalapathy Vijay बने CM, 5 दशक पुराने DMK-AIADMK युग का हुआ अंत

जंग की आहट? China ने Taiwan की तरफ भेजे दर्जनों फाइटर जेट्स-Warships, मचा हड़कंप

Assam Election में हार के बाद Congress में मंथन, Gaurav Gogoi ने कहा- अब High Command लेगा फैसला

IPL Playoffs की रेस में Gujarat Titans की बड़ी छलांग, Shubman Gill ने बताई जीत की रणनीति