असम बाढ़ पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने जताई चिंता, लोगों से राहत कार्यों में मदद करने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

नयी दिल्ली, 29 जुलाई अभिनेत्री आलिया भट्ट ने असम में आई बाढ़ को लेकर चिंता जताते हुए अपने प्रशंसकों से राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की है। असम में बाढ़ की स्थिति 19 जुलाई से शुरू हुई और इस प्राकृतिक आपदा ने वहां भारी तबाही मचाई है। आलिया भट्ट ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि तत्काल राहत की जरूरत है।

पूरे परिवारों ने अपने घर, जमीन, पशुधन और कुछ लोगों ने अपने प्रियजनों को भी खो दिया है।’’ अभिनेत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति हर साल सामने आती है। उन्होंने कहा, ‘‘यह हर साल होता है और फिर भी हम इसके लिए तैयार नहीं रह पाते। असम को अभी तत्काल राहत की जरूरत है और लंबे समय तक पुनर्वास के लिए भी सहायता की आवश्यकता होगी।’’ उन्होंने कहा कि अगर लोग यह सोच रहे हैं कि वे किस तरह मदद कर सकते हैं तो वह आने वाले दिनों में जमीन पर काम कर रहे संगठनों के माध्यम से राहत प्रयासों में सहयोग के कुछ तरीके साझा करेंगी।

नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है। राज्य के सात जिले- शिवसागर, चराइदेव, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव, सोनितपुर और कामरूप मेट्रोपॉलिटन अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। इससे 21 राजस्व क्षेत्र और 622 गांव प्रभावित हैं।

बाढ़ के कारण 45,341.98 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न हो गया है। प्रभावित जिलों में घरों, मवेशी को रखने के स्थान और स्कूलों सहित विभिन्न बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचने की भी खबर है।

प्रमुख खबरें

क्या Justin Langer बनेंगे England Coach? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया अफवाहों का सच

जयराम रमेश ने NEP को Nagpur Education Policy कहा, बिना संसदीय चर्चा लागू करने का आरोप

राहुल गांधी ने अमित शाह पर लगाया गंभीर आरोप, लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Silent Killer है High BP, साइलेंट किलर बन रहा है उच्च रक्तचाप, ये Lifestyle Changes करेंगे असर