संजय लीला भंसाली और एसएस राजामौली के बीच बुरी फंसी आलिया भट्ट! किसे करेंगी नाराज?

By रेनू तिवारी | Nov 10, 2020

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग लगातार पिछड़ती जा रही है। फिल्म सिटी में हो रही गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग अक्टूबर में खत्म होने वाली थी लेकिन फिल्म के आखिरी शेड्यूल को आगे बढ़ा दिया गया है। अब माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 15 नवंबर के बाद पूरी होगी। संजय लीला भंसाली को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के कारण करोड़ों का नुकसान पहले ही हो गया था। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए संजय लीला भंसाली ने  मुंबई में पांच करोड़ का सेट बनाया था जिसे कोरोना काल के दौरान तोड़ना पड़ा। इसके बाद लगातार शूटिंग बंद रहने के कारण फिल्म काफी घाटे में चल रही हैं। बजट बढ़ गया है। 

इसे भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता कर रही हैं बॉलीवुड में कमबैक, स्लिम फिगर वाली तस्वीर पोस्ट की 

गलियारों में उड़ रही खबरों के अनुसार फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन से पहले ही पूरी हो जाती लेकिन अलिया भट्ट दूसरी फिल्मों में ज्यादा व्यस्त थी जिसके कारण वह संजय लीला भंसाली की फिल्म को टाइन नहीं दे सकी।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण ने पूरे किए 13 साल, सोशल मीडिया पर बदला अपना नाम  

एक सूत्र ने बताया, “बहुत स्पष्ट रूप से भंसाली शूटिंग को जल्द से जल्द पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने वर्तमान कार्यक्रम को दो सप्ताह तक बढ़ा दिया है, ताकि गंगूबाई की अधिकांश शूटिंग खत्म हो जाए। इस शेड्यूल के बाद एक और शेड्यूल होगा, और फिर फिल्म पूरी हो जाएगी।”

भंसाली की शूटिंग के 2 सप्ताह के विस्तार का मतलब है कि आरआरआर के लिए एसएस राजामौली के साथ आलिया भट्ट की शूटिंग में और देरी। अब आलिया अपनी डेडलाइन को बरकरार रखने के लिए पूरी मेहनत कर रही है लेकिन हालात उनके हाथ से निकलते नजर आ रहे हैं। लॉकडाउन के कारण फिल्मों को काफी नुकसान और देरी हुई हैं। 

प्रमुख खबरें

PCOS Weight Loss: PCOS में Weight Loss बना चैलेंज? Diet और Lifestyle में करें ये 4 बदलाव, तुरंत दिखेगा असर

West Bengal में BJP का पहला Budget: कर्मचारियों को DA Hike, पेंशन बढ़ी, बेरोजगारों के लिए भी तोहफा

PCOS Diet Plan: PCOS को कंट्रोल करेगा ये Superfood, महिलाएं अपनी Diet में आज से ही शामिल करें ये 5 चीजें

Nayara Energy: भारत में पेट्रोल पंपों की संख्या 7000 के पार, निजी क्षेत्र में मजबूत की अपनी बादशाहत