Alpha Trailer Review: Alia-Sharvari के जोरदार एक्शन से फैंस खुश, पर कुछ लोगों को पसंद नहीं आया ट्रेलर

By एकता | Jun 17, 2026

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म अल्फा का ट्रेलर आखिरकार ड्रॉप हो गया है और यह पूरी तरह से हॉलीवुड लेवल के एक्शन से भरपूर है। ट्रेलर में, आलिया भट्ट का अपने ही पिता (बॉबी देओल) के खिलाफ बगावत करना, शरवरी वाघ के साथ उनकी एनिमी-टू-फ्रेंड वाली वाइब और सबसे लास्ट में ऋतिक रोशन की शॉकिंग एंट्री ने इंटरनेट हिला दिया है। हालांकि, ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है, जहां कुछ लोग इसके धांसू विजुअल्स की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे पुरानी फिल्मों की कॉपी बताकर कह रहे हैं कि इसमें कुछ भी नया नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Karan Johar की Malayalam Cinema में Grand Entry, Prithviraj संग Odiyan से करेंगे बड़ा धमाका

एक्शन, सस्पेंस और ऋतिक का कैमियो

ट्रेलर में नेक्स्ट लेवल के एक्शन सीक्वेंस हैं और बीच में शरवरी की धमाकेदार एंट्री होती है। आलिया भट्ट के साथ हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट के सीन्स में शरवरी काफी इम्प्रेसिव लग रही हैं। वहीं अनिल कपूर दोनों एजेंट्स को गाइड करने वाले मेंटॉर के रोल में नजर आ रहे हैं। बॉबी देओल का कैरेक्टर फतेह एक एक्स-स्पाय है जो देश का गद्दार बन चुका है और बदले की आग में जल रहा है। ट्रेलर के एकदम एंड में सिर्फ ऋतिक रोशन की हरी आंखें दिखाई देती हैं, जो आलिया और शरवरी की मदद करने पहुंचे हैं। वह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म वॉर और वॉर 2 वाले अपने आइकॉनिक कैरेक्टर मेजर कबीर धालीवाल के कैमियो रोल में नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: आजकल आदमियों से बन नहीं रही, Veer Sahu संग तल्खी के बीच Sapna Choudhary का बड़ा बयान

कब रिलीज होगी फिल्म?

अल्फा की रिलीज डेट पहले कई बार बदली जा चुकी है। पहले यह पिछले साल 25 दिसंबर को आने वाली थी, फिर इसे इस साल अप्रैल के लिए री-शेड्यूल किया गया, और अब फाइनली यह फिल्म 3 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। YRF के ऑफिशियल सोर्सेज के मुताबिक, फिल्म के हैवी VFX वर्क की वजह से इसकी रिलीज में इतनी देरी हुई थी।

प्रमुख खबरें

Birth and Death Registration कानून 1 अक्टूबर से होगा लागू, देरी पर कड़े होंगे नियम

CGPSC ने 265 पदों की राज्य सेवा परीक्षा 2025 का Interview और दस्तावेज सत्यापन रोका

Faridabad में क्राइम ब्रांच और NCB का छापा, 15 करोड़ के Drugs समेत 3 विदेशी गिरफ्तार

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा