रणबीर कपूर के बगैर ही आलिया भट्ट ने काटा अपना जन्मदिन का केट, वीडियो में दिखी इमोशनल

By रेनू तिवारी | Mar 16, 2021

आलिया भट्ट ने सोमवार (15 मार्च) को दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में अपना 28वां जन्मदिन मनाया। फिल्म निर्माता करण जौहर ने विशेष अवसर पर अपने घर पर एक बड़ी पार्टी की मेजबानी की। इस मौके पर बर्थडे गर्ल एक काले रंग की ड्रेस में सुंदर लग रही थी। हालाँकि, ऐसा लग रहा है कि आलिया के लिए केवल वही पार्टी होस्ट नहीं थी। उन्होंने अपनी माँ, सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट और प्रेमी रणबीर कपूर की माँ नीतू कपूर के साथ भी जन्मदिन की खुशियां मनाई।

इसे भी पढ़ें: लोटरी में 65 रुपये जीत कर तय किया बॉलीवुड का सफर! हैरान कर देगा राजपाल यादव का संघर्ष  

सोनी राजदान ने अपनी बेटी को एक स्पेशल मैसेज दिया। उन्होंने लिखा, "कुछ शानदार लोगों के साथ एक रात का खूबसूरत डीनर। नीतू कपूर ने आलिया को उनके जन्मदिन पर एक विशेष पोस्ट के साथ विश किया था। समारोहों से एक तस्वीर साझा करते हुए, उन्होंने लिखा, "कुछ ख़ुशी के क्षणों को कुछ बहुत ही ख़ास लोगों  के साथ साझा किया।"

रणबीर कपूर आलिया के जन्मदिन समारोह का हिस्सा नहीं बन सके क्योंकि उन्हें हाल ही में कोविद -19 का पता चला था। अभिनेता क्वारंटीन में है और वायरस से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर