डियर जिंदगी के बाद शाहरुख खान और आलिया भट्ट इस फिल्म में साथ आएंगे नजर, पढ़ें पूरी जानकारी

By रेनू तिवारी | Feb 15, 2021

डियर जिंदगी की शानदार सफलता के बाद, शाहरुख खान और आलिया भट्ट एक और फिल्म के लिए फिर से तैयार हो गए हैं जिसका नाम डार्लिंग है। इस बार शाहरुख और आलिया फिल्म डार्लिंग के साथ स्क्रीन स्पेस साझा नहीं करेंगे, बल्कि  रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में मिल कर फिल्म का अभिनय और निर्माण करेंगे। फिल्म डार्लिग का निर्माण शाहरुख खान द्वारा किया जाएगा और फिल्म में अभियन अलिया भट्ट करेंगी।

इसे भी पढ़ें: ऑटो रिक्शा चालक की बेटी मान्या सिंह जो बनीं मिस इंडिया सेकेंड रनर अप 

 जसमीत के. रेने फिल्म डार्लिंग के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करेंगे। जसमीत ने फोर्स 2, फन्ने खान और पति पत्नि और वो जैसी फिल्में लिखी हैं। इस फिल्म में शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू जैसे अभिनेताओं को शामिल किया गया है। खबरों के मुताबिक, शेफाली शाह आलिया भट्ट की ऑन-स्क्रीन मां की भूमिका निभाएंगी। डार्लिंग असाधारण परिस्थितियों में प्यार और साहस पाने की कहानी है। सूत्र ने बताया, "यह मुंबई में एक मध्यम वर्गीय परिवार की पृष्ठभूमि के खिलाफ सेट है और दो महिलाओं के जीवन के बारे में बताएगी क्योंकि वे असाधारण परिस्थितियों में साहस और प्यार पाते हैं।"

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला