Europe से वापस मुंबई लौटीं Alia Bhatt, एयरपोर्ट पर Soon To Be Mommy का इंतजार करते नजर आए Ranbir Kapoor

By एकता | Jul 10, 2022

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट रविवार सुबह वापस मुंबई आ गयी हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग के लिए यूरोप गयी हुई थीं। मुंबई लौटते ही एयरपोर्ट पर आलिया को बेहद ही ख़ास सरप्राइज मिला। दरअसल अभिनेत्री के हैंडसम पति रणबीर कपूर उन्हें लेने एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इस दौरान सून टू बी मम्मी आलिया का रिएक्शन देखने वाला था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आलिया भट्ट क्लासी ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में पहनें एयरपोर्ट से निकलती नजर आ रही हैं। इस दौरान पैपराज़ी अभिनेत्री को घेरकर उनकी तस्वीरें खींचने लगते हैं और उन्हें माँ बनने की बधाई देते हुए सुनाई दे रहे हैं। इसी बीच पैपराजी आलिया को बताते हैं कि बच्चे के पापा उन्हें लेने आये हैं। जिसे सुनकर अभिनेत्री का उत्साहित हो जाती है और तेज-तेज चलते लगती हैं और फिर रणबीर को देखकर काफी खुश हो जाती है। आलिया गाड़ी में बैठते ही रणबीर को गले लगा लेती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhasakshi (@prabhasakshi)

इसे भी पढ़ें: लंबे वक्त के बाद फिर बोल्ड अवतार में नजर आईं Mouni Roy, बिकिनी तस्वीरें शेयर कर फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर

आलिया-रणबीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। पति को एयरपोर्ट पर देखकर अभिनेत्री का रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में आलिया का बेबी बंप भी साफ़ दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन पूरी तरह से तारीफों से भरे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अभिनेत्री के फैंस रणबीर कपूर के इस जेस्चर की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसे भी पढ़ें: प्रिंटेड मोनोकनी बिकिनी पहनकर इंटरनेट पर छाई Elli AvrRam, Zoom कर के तस्वीरें देखने को मजबूर हुए लोग

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्दी ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएँगी। इसके अलावा वह रणवीर सिंह संग 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'डार्लिंग्स', 'जी ले जरा' और 'तख्त' जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र और शमशेर जल्द ही रिलीज होने वाली हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

प्रमुख खबरें

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी

Stray Dogs की अंधाधुंध हत्या का डर, Supreme Court के आदेश पर NGO ने उठाए गंभीर सवाल