Cannes 2026: फ्रेंच रिवेरा में Alia Bhatt ने अपने लुक से मचाया तहलका, तस्वीरें हुईं वायरल

By एकता | May 12, 2026

लॉरियल पेरिस की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर अभिनेत्री आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल अटैंड करने फ्रेंच रिवेरा पहुंच चुकी हैं और उनके पहले लुक ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है। आलिया का यह अंदाज जहां एक तरफ बेहद मॉडर्न नजर आ रहा है, वहीं इसमें एक रोमांटिक और क्लासिक टच भी साफ दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: Cannes 2026: रेड कार्पेट पर दिखेगा भारतीय सितारों का टशन, इन Indian Films की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

अपने लुक को ओवर द टॉप बनाने के बजाय, आलिया ने सादगी को अपनी ताकत बनाया। उन्होंने एक्सेसरीज के नाम पर सिर्फ चमचमाते डायमंड स्टड्स पहने और क्लासिक व्हाइट हील्स के साथ अपने आउटफिट को पूरा किया। मेकअप की बात करें तो उन्होंने अपने सिग्नेचर ग्लोइंग स्किन लुक को ही चुना, गुलाबी गाल और ग्लॉसी न्यूड लिप्स के साथ उनका चेहरा काफी फ्रेश और दमकता हुआ नजर आया।

कान्स में आलिया की दूसरी पारी

यह दूसरी बार है जब आलिया भट्ट इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हैं। उन्होंने साल 2025 में कान्स के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया था। 

इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh नहीं बनेंगे मेलुहा के शिव? लेखक Amish Tripathi के खुलासे से फैंस को लगा झटका!

आलिया की आने वाली फिल्में

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो आलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों 'अल्फा' और 'लव एंड वॉर' को लेकर सुर्खियों में हैं। 'अल्फा' में वह शरवरी के साथ नजर आएंगी, जबकि 'लव एंड वॉर' में वह अपने पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 में भारत को Shooting और Archery में मिले Gold, PM Modi ने दी बधाई

Piyush Goyal ने US कंपनियों को दिया भारत में Investment और MSME पार्टनरशिप का न्योता

सावधान! Electricity Bill में जुड़कर आयेगी बकाया Traffic Challan राशि, नहीं भरा जुर्माना तो कटेगी लाइट!

JSW Cement का Shiva Cement में होगा विलय, बोर्ड ने दी Merger योजना को मंजूरी