Mumbai CSMT पर बम की सूचना निकली अफवाह, सुरक्षा एजेंसियों की सघन जांच में कुछ नहीं मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 15, 2026

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने रेलवे स्टेशन की सघन तलाशी ली लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर यह धमकी अफवाह साबित हुई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजकर 40 मिनट पर वाडी बंदर स्थित राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली, जिसमें रेलवे स्टेशन पर बम रखे होने का दावा किया गया था।

मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी, मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवानों ने टर्मिनल पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के श्वान दस्ते को भी लगाया गया और दस्ते ने उपनगरीय व लंबी दूरी की ट्रेनों के प्लेटफॉर्म, पैदल पार पुलों और पार्सल क्षेत्र सहित पूरे परिसर की जांच की। उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर या किसी भी ट्रेन के भीतर कोई संदिग्ध व्यक्ति, विस्फोटक सामग्री या लावारिस वस्तु नहीं मिली।

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और टर्मिनल सहित रेलवे नेटवर्क के अन्य स्टेशनों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

प्रमुख खबरें

ASEAN Summit के दौरान Quad नेताओं की बैठक कराने की तैयारी में US

Delhi NCR में वायु प्रदूषण गहराने के साथ Air Purifier की मांग दोगुनी हुई

Kerala में 200 MW Power Purchase में गड़बड़ी का आरोप, CPI M नेता ने उठाई न्यायिक जांच की मांग

उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद Pune Airport पर वापस लौटी गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट, अंदर बैठे थे 192 यात्री