आलिया ने बताया अपनी खूबसूरती और फिट सेहत का राज, जानें क्या-क्या करती हैं पूरा दिन

By रेनू तिवारी | Nov 08, 2019

आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। महेश भट्ट की बेटी अलिया की खूबसूरती के करोड़ो लोग दीवाने हैं। आलिया काफी फिट और एक्टिव एक्ट्रेस है। फिल्मों में वह कई बार स्टंट करती भी नजर आती है, जिन स्टंट को करने के लिए आपका शरीर काफी फुर्तिला और फिट होना चाहिए। आलिया ने अपनी फिट सेहत का राज बताया है। आलिया ने कहा कि मुझे घर का ही खाना बहुत पसंद है। मैं हमेशा बाहर के खाने से ज्यादा वैल्यू घर के खाने को देती हूं। सबसे ज्यादा घर के खाने में मुझे दाल चावल (Dal Chawal) पसंद है। 

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 50 साल, KBC में किए जाएंगे सम्मानित

दाल- चावल के अलावा अलिया ने अपना कम्फर्ट फूड खिचड़ी को बताया। कहा उन्होंने कहा, "मेरा कम्फर्ट फूड खिचड़ी (Khichdi), फ्रेंच फ्राइज और दाल-चावल है। एक हेल्थ फूड के तौर पर मुझे सब्जियों और कार्बोहाइड्रेट्स का एक संतुलित मात्रा लेना होता है। इनके अलावा, मुझे फल भी पसंद है।"

इसे भी पढ़ें: ‘बाला’ के निर्देशक के साथ काम करना चाहता हूं: वरुण धवन

अपनी फिटनेस का राज बताते हुए आलिया ने कहा कि मैं अपने पूरेल दिन में कई एक्टिविटी करती हूं। कई बार मन होता है तो मैं पायलेट्स करती हूं तो कभी स्विमिंग या बैडमिंटन खेलती हूं। खेलने से शरीर फिट रहता है और आपको ऐसी एक्टिविटी में मजा भी आता है। उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना है कि हर रोज शारीरिक तौर पर सक्रिय रहना बेहद आवश्यक है. जब कभी व्यस्त शेड्यूल में से वक्त निकालना मुश्किल हो तब भी यह जरूरी है। 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प