अलीबाबा के प्रमुख जैक मा का चीन में हुआ विरोध, 12घंटे काम करने की दी थी नसीहत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2019

बीजिंग। चीन की ऑन लाइन बाजार चलाने वाली कंपनी अलीबाबा के प्रमुख जैक मा ने युवकों को रोज ज्यादा घंटे काम करने की सलाह क्या दे दी, देश में काम और आराम के बीच तालमेल को लेकर बहस छिड़ गयी है। जैक मा चीन के सबसे अमीर आदमी हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह कहा कि युवाओं को धन कमाना है तो उन्हें हर सप्ताह छह दिन 12-12 घंटे काम करना चाहिए। उनके इस बयान की आलोचना हो रही है तो चीन में आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट के इस दौर में कई लोग उनके पक्ष में भी बोल रहे हैं। 

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के मुख-पत्र पीपल्स डेली ने एक सम्पादकीय टिप्पणी में लिखा कि ‘ओवरटाइम अनिवार्य’ करने की बात में प्रबंधकों का घमंड झलकता है। अखबार ने इस तरह के सुझाव को अव्यावहारिक और अनुचित बताया है।चीन में आनलाइन कार्य संबंधी शिकायतों में एक बड़ी शिकायत यह भी है कि लंबी ड्यूटी के चलते ही देश में जन्म दर में गिरावट आयी है। जैक मा ने आलोचनाओं के जवाब में लिखा कि काम में आनंद होना चाहिए इसमें अध्ययन, चिंतन और आत्म-सुधार का समय भी शामिल होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay