Alien On Earth: इंसान बन जाएंगे गुलाम...धरती पर एलियन का आना हो सकता है खतरनाक, स्कॉलर्स की टीम की वॉर्निंग

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2023

दुनिया में एलियंस और यूएफओ के बारे में लगातार चर्चा होती है। आपने इस पर फिल्में भी देखी होंगी और उड़नतस्तरियों से जुड़ी तमाम कहानियों से भी कई बार रूबरू हुए होंगे। कैसे एलियंस चुपके से इस धरती पर आते हैं और कुछ जगहों पर अपनी निशानी छोड़ जाते हैं। क्या दुनिया में सच में एलियंस का अस्तित्व है? ये एक ऐसा सवाल है जिसने वैज्ञानिकों को सबसे ज्यादा परेशान किया है। वैज्ञानिक सदियों से धरती से परे जीवन की खोज में लगे हैं। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई पुख्ता साक्ष्य हासिल नहीं हो सके हैं कि एलियंस वाकई में हैं भी या नहीं। हालांकि वक्त वक्त पर कई लोगों की तरफ से उड़न तश्तरी और यूएफओ के साथ ही एलियंस को देखने का दावा भी किया जाता रहा है, लेकिन इसका कोई प्रमाण अभी तक नहीं मिला है। एलियन के जीवन की खोज करने वाले बर्कले सीटे ने कहा है कि धरती पर एलियन का आना खतरनाक हो सकता है। स्कॉलर्स का मानना है कि ये हमें गुलाम बना सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के पास है एलियन का क्रॉफ्ट, पूर्व खुफिया अधिकारी का चौंकाने वाला दावा

एसईटीआई ने क्या कहा 

साल 2023 में कई ऐसे मौके आए हैं जब एलियन का जिक्र किया गया। साल की शुरुआत में अमेरिका के आसमान में भी रहस्मयी चीजें देखने को मिली थी। बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेश पर एफ16 विमान के मिसाइल से इन्हें गिराया गया था। यहां तक की  एलियंस को लेकर ताजा बहस में अमेरिका के पूर्व खुफिया अधिकारी ने भी एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिकी सरकार के पास अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के सबूत के तौर पर आशंक रूप से एलियन के क्रॉफ्ट हैं। एलियंस शब्द सुनते ही हम कल्पना करने लग जाते हैं एक ऐसे जीव की जो मानव से ज्यादा विकसित है। पर हकीकत ये है कि एलियंस शब्द का सीधा सा मतलब एक ऐसा जीव जो पृथ्वी पर पैदा न हुआ हो। ये बैक्टिरिया या वायरस जैसे सूक्ष्म जीव भी हो सकते हैं और मनुष्यों जैसे विकसित जीव भी। एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर एलियन वाकई मिलते हैं तो ये मनुष्यों के लिए एक ऐतिहासिक बदलाव होगा। एसईटीआई रिसर्च सेंटर का कहना है कि एलियन का मिलना तो ठीक वैसे ही होगा, जैसे पहले कुछ इंसानी संस्कृतियां आपस में मिली है।  

इसे भी पढ़ें: उपचुनाव में Conservatives की करारी हार के क्या प्रमुख कारण रहे? क्यों British PM Rishi Sunak की कुर्सी पर मँडरा रहा है खतरा?

हमें गुलाम बना सकते हैं एलियन

एलियंस को लेकर हमारे मन में भले ही बहुत एक्साइमेंट रहती है। लेकिन इस पर गौर करने वाली बात ये है कि अगर कोई सभ्यता अंतरिक्ष से धरती पर आती है तो वो इंसानों से ज्यादा उन्नत होगी। ऐसे में उनका आना हमारे लिए खतरनाक हो सकता है। ग्रुप का मानना है कि क्रिस्टोफर कोलंबस ने जब पहली दफा यूरोप से अमेरिका पर कदम रखा तो उसने वहां के लोगों को मारा और अपना गुलाम बना लिया। एलियंस अगर धरती पर आते हैं तो ऐसा ही कुछ हो सकता है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AI Impact Summit 2026 Live Updates: दिल्ली में दुनिया के दिग्गजों का जमावड़ा, PM Modi के बुलावे पर पहुंचे 20 World Leaders

साहसपूर्वक निवेश करें निजी क्षेत्र, PM Modi का आह्वान, कहा- हमने रखी विकसित भारत की मजबूत नींव

महत्वाकांक्षा और जिम्मेदारी का संगम, AI क्रांति में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है भारत, PM Modi का संदेश

US Dollar Vs Indian Rupee | आर्थिक झटकों से बेदम रुपया! डॉलर के मुकाबले 90.67 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला