Alka Yagnik Birthday: अलका याग्निक को विरासत में मिली थी गायिकी, महज 14 साल की उम्र में मिला था पहला ब्रेक

By अनन्या मिश्रा | Mar 20, 2025

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलका याग्निक आज यानी की 20 मार्च को अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं। महज 14 साल की उम्र में उनको अपना पहला सिंगिंग ब्रेक मिला था। वहीं उन्होंने सिर्फ 6 साल की उम्र से काम करना शुरूकर दिया था। हालांकि अब उन्होंने गाना छोड़ दिया है और इसके पीछे का कारण वह सिंगिंग में आए हुए बदलावों को मानती हैं। अलका का मानना है कि 90 के दशक में जैसे गाने बनते थे, वैसे गाने अब नहीं बनते हैं। अलका याग्निक ने गानों ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं, जिन्हें कोई दूसरा सिंगर नहीं तोड़ पाया। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर सिंगर अलका याग्निक के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

पहला ब्रेक

अलका याग्निक की मां शुभा उनको 10 साल की उम्र में लेकर मुंबई आ गईं। इस दौरान उनको 10 साल की उम्र में अभिनेता राजकपूर के कारण पहला म्यूजिक ब्रेक मिला। दरअसल, कोलकाता के एक फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर ने राजकपूर को खत भेजकर अलका याग्निक के बारे में बताया। वहीं राजकपूर भी 10 साल छोटी लड़की में इतना हुनर देखकर खुश हो गए। इसके बाद उन्होंने अलका को संगीत निर्देशक लक्ष्मीकांत, प्यारेलाल के पास भेज दिया। 

इस दौरान उनको साल 1980 में आई फिल्म 'पायल की झंकार' में पहली बार गाना गाने का मौका मिला। इसके बाद साल 1981 में फिल्म 'लावारिस' में उनको गीत गाने का मौका मिला। इन गीतों से अलका याग्निक को इंडस्ट्री में स्थापित होने का मौका मिला।

माधुरी दीक्षित की फिल्म के गाने से मिली पहचान

अलका याग्निक को असली पहचान साल 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' के गाने 'एक दो तीन' से मिली। इस गाने के लिए उनको सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इस गाने से अलका याग्निक ने दर्शकों के दिल में एक खास जगह बना ली थी। इसके बाद वह प्लेबैक सिंगर के रूप में जानी गईं। बता दें कि अलका याग्निक ने करीब 20,000 गाने गाए हैं। वहीं न सिर्फ हिंदुस्तान बल्कि पाकिस्तान में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी। आतंकवादी ओसामा बिन लादेन भी अलका याग्निक का फैन था।

पर्सनल लाइफ

साल 1989 में अलका याग्निक ने नीरज कपूर से शादी कर ली थी। लेकिन पिछले 31 साल से वह अपने पति से अलग रह रही हैं। सिंगर से शादी करने के बाद नीरज ने अपना बेस मुंबई शिफ्ट कर लिया था, लेकिन मुंबई में नीरज को काफी नुकसान उठाना पड़ा, जिसके कारण उन्होंने अलका से वापस शिलॉन्ग शिफ्ट होने के लिए कहा। लेकिन अलका मुंबई में तो नीरज शिलॉन्ग में रहते हैं। उन्होंने अपना रिश्ता लॉन्ग डिस्टेंस पर कायम रखा है।

प्रमुख खबरें

Niphad में UBT नेता के विरोध पर भड़का प्रशासन, Chief Officer ने पुलिस कार्रवाई की मांग की

Hyderabad में KCR परिवार के खिलाफ Congress के बैनर, 388 एकड़ जमीन की 30 दिन में होगी जांच

दूसरी डिलीवरी से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे Deepika Padukone और Ranveer Singh, बप्पा का लिया आशीर्वाद

Ganesh Chaturthi पर CM Devendra Fadnavis के घर पहुंचे VP CP Radhakrishnan, किए गणपति के दर्शन