न्यूजीलैंड के तट पर फंसी सभी 145 पायलट व्हेल की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2018

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के दूरदराज के तट पर फंसी सभी 145 पायलट व्हेल की मौत हो गई। हालांकि संरक्षणकर्मियों को आशा है कि वह उन आठ छोटी किलर व्हेल को बचा लेंगे जो देश के दूसरे हिस्से में सोमवार को भी फंसी रहीं। शनिवार को स्टीवर्ट द्वीप पर एक हाइकर ने व्हेल के दो समूहों को फंसे देखा था। ये समूह एक-दूसरे से करीब दो किमी दूर थे। इनमें से 75 मर चुकी थीं और बाकी की हालत बहुत खराब थी। संरक्षण विभाग के एक अधिकारी रेन लेपन्स ने बताया कि ये व्हेलें रेत में आधी दबी हुई थीं। उनकी खराब हालत को देखते हुए उन्हें इस पीड़ा से मुक्ति दिलाने का फैसला किया गया और उन्हें गोली मार दी गई। इसके बाद रविवार को 10 छोटे आकार की किलर व्हेल उत्तरी द्वीप पर फंसी देखी गई। उनमें से दो मर चुकी थीं।

प्रमुख खबरें

MI vs KKR मैच के बाद आलोचकों को मिचेल स्टार्क ने लिया आड़े हाथ, खराब इकोनॉमी रेट पर तोड़ी चुप्पी

इस देश में फिर जलेगी कुरान! इस्लामिक देशों में मच गया बवाल

मेरे लिए अमेठी और रायबरेली अलग-अलग नहीं : Rahul Gandhi

डूब रहे थे 20 पाकिस्तानी! भारत ने ऐसे बचाई जान, अरब सागर में नौसेना की कार्रवाई