अमेरिका में सभी वयस्कों को लग सकेंगे कोविड रोधी टीके के बूस्टर डोज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका में अब सभी वयस्क कोविड-19 रोधी टीके की अतिरिक्त खुराक ले सकते हैं और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को रोकने और सर्दियों में इसका प्रकोप अधिक न हो इसलिए 50 वर्ष एवं अधिक आयु के लोगों से अतिरिक्त खुराक (बूस्टर डोज) लेने की अपील की गयी है।

इसे भी पढ़ें: महंगी कारें चुराने में संलिप्त गिरोह का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार: पुलिस

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) में टीका प्रमुख डॉ. पीटर मार्क्स ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, ‘‘हमें स्पष्ट रूप से पता चला था कि लोगों को कुछ आसान सा चाहिए और मेरे खयाल से यह ऐसा ही है।’’ नई नीति के शुक्रवार देर रात आधिकारिक रूप लेने से पहले रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के वैज्ञानिक सलाहकारों ने जोर देकर कहा था कि सभी वयस्कों के लिए बूस्टर डोज उपलब्ध करवाने के अलावा 50 वर्ष और अधिक आयु के लोगों को जोर देकर अतिरिक्त खुराक लेने को कहा जाना चाहिए। सीडीसी के सलाहकार डॉ. मैथ्यू डाले ने कहा, ‘‘मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं कि हम अधिकाधिक सुरक्षा प्रदान करें।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा