महंगी कारें चुराने में संलिप्त गिरोह का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार: पुलिस

Gang

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर महंगी कारों की चोरी करने और मणिपुर तथा इंदौर समेत पूरे देश में इन कारों को बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना शारिक हुसैन दुबई से इसे चला रहा है।

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर महंगी कारों की चोरी करने और मणिपुर तथा इंदौर समेत पूरे देश में इन कारों को बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना शारिक हुसैन दुबई से इसे चला रहा है। लगभग पांच करोड़ रुपये मूल्य की 21 कारें बरामद की गई हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा नैंसी पेलोसी को दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के आबिद (30), मेरठ के मोहम्मद आसिफ (33), मणिपुर में इंफाल के रहने वाले सगोलसेम जॉनसन सिंह (27) और मध्य प्रदेश के इंदौर के निवासी सलमान (30) के रूप में हुई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़